

महासमुंद। पुलिस ने दो अलग अलग थाना क्षेत्रों से दो क्विंटल गांजा जब्त किया है। जप्त गांजे की कीमत 75 लाख रुपए बताई जा रहे है। मामले में पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
दो अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए महासमुंद जिले की पुलिस ने 220 किलो गांजा के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी में से एक आरोपी को सालभर पहले भी गांजा की तस्करी करते पुलिस ने गिरफ्तार किया था। महासमुंद पुलिस अधीक्षक धमेंद्र सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जिले के बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत परसकोल पदमपुर चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक स्वीट कार सीजी 19 बीजे 2391 में सवार हरी सिंह अगरिया पिता बिंटू अगरिया के पास से एक क्विंटल गांजा बरामद किया है।
वहीं, दूसरे मामले में कोमाखान पुलिस ने टेमरी नाका के पास मारुति रिट्ज कार सीजी 06 एम 1000 में सवार राजेश रात्रे पिता स्वर्गीय संतोष रात्रे रायपुर निवासी के पास से 120 किलो अवैध गांजा को बरामद किया गया। दोनों आरोपियों से अवैध गांजा की कीमत लगभग 75 लाख रुपये आकि गई है तश्कर उड़ीसा से गंजे की तस्करी किया करते थे। बसना पुलिस और कोमाखान पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर मामले को जांच में लिया है।
गिरफ्तार आरोपी
(01) राजेश रात्रे पिता स्व. संतोष रात्रे उम्र 34 वर्ष सा. खपरीडीह खरोरा रायपुर।
(02) कमलेश सोनवानी पिता रामलाल सोनवानी उम्र 29 वर्ष सा. पण्डरी रायपुर।
(03) हरि सिंह अगरिया पिता बिन्टू अगरिया उम्र 26 वर्ष सा. ग्राम गांगपुर थाना गौरेला जिला गौरेला पेण्ड्रा हाल ग्राम गोधन थाना जैतहरी जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 14, 2026श्रमदान से चमका तोरवा छठ घाट, 1 किमी घाट पर गूंजी सेवा की झाड़ू, खरना कर व्रतियों ने शुरू की 36 घंटे का निर्जला व्रत
बिलासपुरNovember 14, 202615 नवंबर से धान खरीदी होगी शुरू, तैयारी पूरी, जिले के 1 लाख 36 हजार किसानों ने कराया है पंजीयन
बिलासपुरNovember 14, 2026भव्य महाआरती में उमड़ा जन सैलाब, 5100 दियों से रोशन हुआ छठघाट, जमकर हुई आतिशबाजी
बिलासपुरNovember 13, 2026छठ घाट के लिए पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट, ट्रैफिक से बचने के लिए सही जगह गाड़ी पार्किंग करने दिए निर्देश
