जगदलपुर। एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी है। हत्या से कुछ देर पहले तक दोनों साथ में बैठ ठहाके लगा रहे थे फिर अचानक किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ एक ने दूसरे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मामला जगदलपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां पनारा पारा में एक बरगद के पेड़ के नीचे दो युवक अर्जुन बघेल (45) और भारत चौरसिया (48) बैठे हुए थे और दोनों नशे में चूर थे। पहले दोनों काफी देर तक साथ बैठकर हंसी मजाक कर रहे थे। फिर एकाएक दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई और विवाद इतना बढ़ गया की दोनों के बीच हाथापाई हुई। इसके बाद देखते ही देखते भारत चौरसिया ने अपने पास रखे चाकू को निकाला और अर्जुन बघेल के पेट में मार दिया। इसके उसने कई बार चाकू से वार कर उसे अधमरा कर दिया। इसी बीच पास में स्थित घर के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाया। अर्जुन बघेल घायल अवस्था में पेड़ के नीचे पड़ा था। फिर इलाके के लोगों ने मामले की जानकारी फौरन पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस समेत इलाके के लोगों ने घायल को फौरन अस्पताल पहुंचाया।
हालांकि, उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर पुलिस ने आरोपी युवक को भी पकड़ लिया है। यह पूरी वारदात पास में एक घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, जगदलपुर शहर में चाकूबाजी की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी नशेड़ी इस तरह की वारदात कर चुके हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
