… यही है वो फूड इंस्पेक्टर, जिसने मोबाइल खोजने के लिए डेम से बहा दी 21 लाख लीटर पानी, अब हो गया है सस्पेंड

कांकेर। कोयली बेड़ा ब्लॉक में पदस्थ फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास को सस्पेंड कर दिया गया है और कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। फूड इंस्पेक्टर ने अपना मोबाइल खोजने के लिए डेम से 21 लाख लीटर पानी बहा दिया। इसके लिए 30 HP को पंप चोबीस घंटे चलती रही।
कांकेर जिले के परलकोट जलाशय में गिरा अफसर का एक मोबाइल निकालने के लिए 21 लाख लीटर से ज्यादा पानी बहा दिया गया। तीन दिनों तक पंप लगाकर डैम का पानी खाली कराया गया। बहाए गए पानी से करीब डेढ़ हजार एकड़ खेत की सिंचाई हो सकती थी। कोयली बेड़ा ब्लॉक में पोस्टेड फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास रविवार 21 मई को दोस्तों के साथ बांध गए थे। पार्टी करने के दौरान लापरवाही के चलते स्केल वाय के पास अधिकारी का डेढ़ लाख रुपए का मोबाइल पानी में गिर गया। अगले दिन सुबह आसपास के ग्रामीणों और गोताखोरों ने मोबाइल ढूंढा लेकिन नही मिला। सोमवार की दोपहर राशन दुकानों के सेल्समैन को भी फोन ढूंढने के काम में लगा दिया गया। मोबाइल का कुछ पता नहीं चला, फूड इंस्पेक्टर 30 HP का पंप लेकर डेम पहुंच गए। सामने ठाठ से बैठकर डेम से 21 लाख लीटर पानी को बहा दिया। सोमवार शाम को पंप चालू किया, जो गुरुवार तक चौबीस घंटे तक चला। स्केल वायर में 10 फीट पानी भरा था, जो 4 फीट पर आ गया है। शिकायत पर सिंचाई अफसर मौके पर पहुंचे और पानी निकालना बंद करवाया, लेकिन तब तक स्केल वाय से 6 फीट पानी निकल चुका था।
यह तकरीबन 21 लाख लीटर होता है। बात फैली तब सिंचाई अफसर के कान खड़े हुए और मौके पर जाकर पंप को बंद करवाया। हालांकि तब तक साहब का फोन तो मिल गया था, लेकिन पानी में डूबने के कारण काम नहीं कर रहा है। इधर सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है की उन्हें धोखे में रखकर इतना पानी बहाया गया है।
नियमानुसार 5 फीट तक पानी को खाली करने का परमिशन मौखिक तौर पर दी गई थी, लेकिन 10 फीट से ज्यादा पानी निकाल दिया गया। फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास ने स्वीकार किया कि फोन में विभागीय जानकारी थी, इसलिए यह कदम उठाया गया, लेकिन पानी में रहने के कारण उनका फोन बंद हो गया है। वहीं मोबाइल ठीक करने वालों ने बताया कि इतने दिन तक यह वॉटर प्रूफ नहीं रह सकता। स्केल वाय में गर्मी में भी 10 फीट से अधिक पानी रहता है। यहां आसपास के जानवर भी आते हैं। पानी खाली होने से नाराज ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन तक मवेशियों को भी पानी नहीं मिलेगा।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *