

रायपुर। प्रदेश सरकार ने 15 IPS का तब्दला कर दिया है। ट्रांसफर सूची के कुछ जिलों के SP और एडिशनल के नाम शामिल है। कुछ एडिशनल SP को जिले का प्रभार सौंपा गया है। ट्रांसफर सूची के अनुसार सलभ सिंह का वजन बढ़ गया है अब वो VVIP जिला दुर्ग ले SP होंगे।
ट्रांसफर सूची के अनुसार लाल उमेद सिंह एसपी कबीरधाम को एसपी बलरामपुर बनाया गया है।आईके एलसेला पुलिस अधीक्षक बेमेतरा को सूरजपुर SP बनाकर भेजा गया हैं। टीआर कोशिमा को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से 2री वाहिनी छसब संकरी बिलासपुर भेजा गया है। जबकि राम कृष्ण साहू पुलिस अधीक्षक सूरजपुर को 13वीं वाहिनी छसब कोरबा भेजा गया है।
डॉ अभिषेक पल्लव पुलिस अधीक्षक दुर्ग को एसपी कबीरधाम बनाया गया है। मोहित गर्ग पुलिस अधीक्षक बलराम पुर को 19 वीं वाहिनी छसब जगदलपुर तो वहीं भावना गुप्ता पुलिस अधीक्षक सरगुजा को एसपी बेमेतरा बनाया गया है। शलभ कुमार सिन्हा पुलिस अधीक्षक कांकेर को एसपी दुर्ग बनाया गया है। दिव्यांग कुमार लालजी भाई पटेल पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव को काकेर भेजा गया है। सिध्दार्थ तिवारी एसपी दंतेवाड़ा को पुलिस अधीक्षक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर भेजा गया है। सुनील शर्मा पुलिस अधीक्षक सुकमा को बतौर पुलिस अधीक्षक सरगुजा में पदस्थापित किया गया है। इसी क्रम में चव्हाण किरण गंगाराम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आपरेशन सुकमा को पुलिस अधीक्षक सुकमा बनाया गया है। येदुवेल्ली अक्षय कुमार पुलिस अधीक्षक मोहला मानपुर- अंबागढ़ चौकी को पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव बनाया गया है। गौरव राम प्रवेश राय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी रायपुर को पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा तो वहीं रत्ना सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर कांकेर को पदोन्नत कर पुलिस अधीक्षक मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी बनाया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 14, 2026श्रमदान से चमका तोरवा छठ घाट, 1 किमी घाट पर गूंजी सेवा की झाड़ू, खरना कर व्रतियों ने शुरू की 36 घंटे का निर्जला व्रत
बिलासपुरNovember 14, 202615 नवंबर से धान खरीदी होगी शुरू, तैयारी पूरी, जिले के 1 लाख 36 हजार किसानों ने कराया है पंजीयन
बिलासपुरNovember 14, 2026भव्य महाआरती में उमड़ा जन सैलाब, 5100 दियों से रोशन हुआ छठघाट, जमकर हुई आतिशबाजी
बिलासपुरNovember 13, 2026छठ घाट के लिए पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट, ट्रैफिक से बचने के लिए सही जगह गाड़ी पार्किंग करने दिए निर्देश
