बिलासपुर। कोटा रतनपुर मार्ग के सिलदहा में चांपी पुलिया टूट अचानक टूट गया है। इसके कारण कोटा रतनपुर मार्ग बंद हो गया है। रतनपुर से कोटा होते हुए लोरमी तक अभी हाल ही में ADB ने बनवाया था। 50 किलोमीटर की इस सड़क को डेढ़ सौ करोड़ रुपए में बनवाया गया था। लेकिन अधिकारियों की घोर लापरवाही के चलते महज तीन साल में कोटा रतनपुर मार्ग में सिलदहा के चांपी नाला में काफ़ी पुरानी पुलिया में लागातार भारी वाहनों की आवाजाही के कारण शनिवार को 9 बजे बैठ गया। बताया जा रहा है की जिस समय पुल बैठा उस समय कोयले से भरी ट्रैलर पार कर रहा था। हालांकि पुल के बैठने के पहले ही ट्रेलर पुल से निकल गई थी। पुल बैठने के बाद सड़क में आवागमन अवरुद्ध हो गया है। पुल के दोनों तरफ़ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। स्थानीय लोगों ने किसी तरह सिलदहा के अंदर वाले कच्ची सड़क से आना जाना कर रहे है। लेकिन कोटा से रतनपुर और रतनपुर से कोटा आने जाने वालों की परेशानी बढ़ गई है। दोनो ब्लाक मुख्यालय में आने जाने वालों की संख्या सैकड़ों में है। रतनपुर कोटा मुख्य मार्ग होने के कारण बसें भी चलती है। आम जनता आने जाने में यात्री बसों का हो उपयोग करते है।
इस कोटा रतनपुर लोरमी मार्ग को 150 करोड़ रुपए की लागत से एडीबी ने बनवाया है। सड़क निर्माण के ठेके में पुल पुलियों का निर्माण भी शामिल है। सड़क जब बना तब ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के कारण नहीं बनाया गया था, यह सड़क अधिकारियों के घोर लापरवाही के कारण पुलिया टुटा है। काफी पुरानी पुलिया होने के बाद भी हजारों संख्या में भरी वाहनों आना जाना लगा रहता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
