दुर्ग। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को उसी के एरिया मैनेजर और कर्मचारी ने मिलकर 45 लाख रुपए का चूना लगाया है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और 38 लाख रुपए का सामान जप्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फिल्पकार्ट का वेयर हाउस दुर्ग जिले के धमधा में है। यहीं से कंपनी ऑनलाइन सामान मंगाने वाले कस्टमर के सभी आइटम्स को भेजती है। दुर्ग जिले के धमधा के वेयरहाउस में ही पूरा सामान डंप किया जाता है, उसकी डिटेल निकाली जाती है और स्कैन किया जाता है। उसके बाद सभी डिलवरी करने वाले लड़कों को सामान दिया जाता है। इसके बाद लड़के पार्सल में लिखे हुए एड्रेस पर बॉक्स सहित सामान डिलीवर करते हैं। करीब महीने भर पहले खुले इस वेयर हाउस में जामुल निवासी अमर मंडल मैनेजर के रूप में काम कर रहा था। कोहका का रहने वाला अरविंद भी उसके साथ वेयर हाउस में काम कर रहा था। पुलिस के अनुसार दोनों ने वेयर हाउस की नौकरी डिलीवरी के लिए आने वाले सामान को हड़पने की नीयत से ही की थी। इन दोनों ने राजनांदगांव की रहने वाली मोनिका के अलावा अपने तीन और दोस्त दीपक, मनीष और लोकेश को भी शामिल कर लिया।
सभी ने मिलकर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के करीब 50 से ज्यादा अकाउंट से फ्लिपकार्ट को 120 मोबाइल और महंगे लैपटॉप का ऑर्डर दिया, सभी ऑर्डर कैश ऑन डिलीवरी मोड में दिए गए। इस मामले में मास्टरमाइंड अमर मंडल ने अपने दोस्त राहुल के आधार कार्ड का इस्तेमाल कर उसे वेयर हाउस का डिलीवरी बॉय बना दिया, जबकि राहुल को इस बात का पता भी नहीं चला, जब सारा सामान आ गया तो पूरा सामान राहुल के नाम से डिलीवरी के लिए निकलना दिखाया और उसे लेकर 21 मई की रात को राजनांदगांव में मोनिका के घर ले गए। मोनिका के घर में मोबाइल से स्कैन कर पूरा सामान डिलीवरी होना दिखा दिया गया। इसके बाद पैसा अपने पास होने की बात कहते हुए रात होने का बहाना बनाते हुए अगले दिन जमा करने की बात कही। लेकिन जब अगले दिन पैसा नहीं मिला तो पुलिस को इत्तला की गई।
धमधा टीआई सोमेश सिंह बघेल ने बताया कि भिलाई के नेहरू नगर के अंकित नाम का व्यक्ति इलेक्ट्रानिक आइटम का रेगुलर ग्राहक था। इस बार उसने करीब 8 मोबाइल खरीदे थे। इसके अलावा इन लोगों ने तिल्दा में 80 मोबाइल ठिकाने लगाए। आरोपियों में से 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया चुका है। बाकी की तलाश की जा रही है। टीआई ने बताया कि आरोपियों ने करीब 45 लाख रुपये का सामान कंपनी से उड़ाया था, इसमें से करीब 38 लाख के सामान की बरामदगी हो चुकी है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
