कोंडागांव। कुटुंब न्यायालय में तैनात सुरक्षा गार्ड ने खुद को गोली मार ली है। घटना के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। सिपाही का नाम जितेंद्र पटेल बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक परिवार न्यायालय में सुरक्षा गार्ड के रूप में पदस्थ जितेंद्र पटेल ने आज सुबह 9:30 से 10 के बीच परिवार न्यायालय परिसर में ही स्वयं के राइफल से खुद को गोली मार ली है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद एसडीओपी निमितेश सिंह परिहार समेत कोंडागांव पुलिस थाना प्रभारी प्रहलाद यादव एवं आरआई मनीष राजपूत व पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचे है। 1 माह पूर्व ही जवान की शादी हुई थी। अनुकंपा नियुक्ति के बाद जिला बल में भर्ती हुई थी।
एसडीओपी निमितेश सिंह परिहार से मिली जानकारी अनुसार पुलिस आरक्षक जितेंद्र पटेल परिवार न्यायालय में गार्ड के रूप में पदस्थ था। सुबह ड्यूटी पर आने के पश्चात 9:30 से 10:00 के बीच में उसने स्वयं को अपने ही राइफल से गोली मार ली। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। एसडीओपी परिहार ने बताया कि घटना पश्चात तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
