बिलासपुर। अवैध शराब की कार्यवाही में संदिग्ध भूमिका पर कोटा थाना के दो आरक्षकों को SP ने निलंबित कर दिया है। जबकि एक अन्य मामले में सूचना लीक करने पर महिला आरक्षक का वेतन घटा दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा नशे के खिलाफ कार्यवाही और जागरूकता अभियान निजात चलाया जा रहा है। नशे विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि नशे के व्यापारियों पर कार्रवाई में कोई कोताही न बरती जाए। एक सप्ताह पूर्व कोटा क्षेत्र में एक डिस्टलरी से निकली 26 पेटी अवैध शराब जप्त की गई थी। जिसमें एफआईआर दर्ज किया गया और तीन आरोपियों को जेल भेजा गया। जिसमें डिस्टलरी के कर्मचारियों की भी मिलीभगत सामने आई है, जिनकी तलाश की जा रही है। इस कार्यवाही दौरान कोटा थाने के आरक्षक आशीष वस्त्रकार एवं मिथिलेश सोनवानी की संदिग्ध भूमिका पाई गई, जिसकी सूचना पर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने उन्हें मौखिक आदेश पर रक्षित केंद्र भेज दिया था। प्रारंभिक जांच उपरांत आज दोनो आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक द्वारा निलंबित कर दिया गया है।
अन्य एक प्रकरण में पिछले वर्ष पचपेड़ी थाना में शराब की रेड कार्रवाई में एक महिला आरक्षक पर सूचना लीक करने का आरोप लगने पर विभागीय जांच करवाई गई थी। जांच सिद्ध पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने संचयी प्रभाव से वेतन में कमी कर दी है और महिला आरक्षक चंदा यादव को पुलिस लाइन में पदस्थ करने का आदेश दिया है। नशे के सौदागरों को संरक्षण और कर्तव्य में लापरवाही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित और कठोरतम कार्रवाई की जा रही है
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
