बिलासपुर। जिले में सरकारी जमीन बिकने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। रामतला के ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी सरकारी जमीन को निजी बनाकर रजिस्ट्री करा दिया। इस पूरे मामले में पटवारी और तहसीलदार की भूमिका संदेह के दायरे में है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मोहम्मद आरिफ पिता गुलाम पारुख उम्र 52 वर्ष, निवासी गोलबाजार ने सिटी कोतवाली में 16/09/2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि प्रवीण पाल अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम रमतला स्थित प.ह.नं.-24 के सरकारी जमींन को निजी जमींन बताकर 28 लाख रुपए में सौदा किया। इसके बाद सौदे की पूरी राशि लेकर उनके नाम पर रजिस्ट्री करा दिया। बाद में पता चला कि जमीन सरकारी है तो उसे ठगी का एहसास हुआ। आरोपी की शिकायत पर थाना कोनी में अपराध क्रमांक-404/2022 धारा-420, 467, 468, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया। थाना कोनी पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। तभी दिनांक 29/05/2023 को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि आरोपी प्रवीण पाल अपने विवेकानंद नगर मोपका स्थित मकान में है। सूचना पर आरोपी के घर में दबिश देकर प्रवीण पाल को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पूछताछ करने पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अपराध घटित स्वीकार किया और अपने हिस्से के प्राप्त रकम से विवेकानंद नगर में अपनी मां के नाम से मकान खरीदने की जानकारी दी। आरोपी प्रवीण पाल को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। मामले में अन्य आरोपीगण फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।
00 आरोपी के नाम
प्रवीण पाल पिता स्व.ओमप्रकाश पाल, उम्र 42 वर्ष, सा.विवेकानंद नगर, मोपका, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
