बीजापुर। शनिवार की रात एक सड़क हादसे में एक दंपती की मौत हो गई। इसके बाद आदिवासी परधान समाज ने कार्यवाई की मांग को लेकर जिला अस्पताल का घेराव कर दिया। आक्रोशित समाज के लोगो ने सिविल सर्जन व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम दुगोली निवासी गणपत सकनी और उनकी पत्नी कांता सकनी अपने किसी निजी काम से बीजापुर आये हुए थे। यहां से वे रात करीब 7 बजे वापस दुगोली लौट रहे थे। इसी दौरान एजुकेशन सिटी के पास जीव्हीआर पेट्रोल पंप के सामने टाटा जेस्ट कार क्रमांक सीजी 27 ए 3153 ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार गणपत सकनी व उनकी पत्नी कांता सकनी को गंभीर चोट लगने से उन्हें तत्स्ताल लाया गया। लेकिन इलाज के दौरान दोनों की यहां मौत हो गई।
दंपती की मौत की खबर के बाद आक्रोशित आदिवासी परधान समाज के महिला, पुरुष व युवकों ने बड़ी संख्या में आकर जिला अस्पताल का घेराव कर दिया और आरोपी पर कार्यवाई की मांग को लेकर सिविल सर्जन व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जिला अस्पताल के सामने धरने पर बैठ गए।
तहसीलदार, डीएसपी हेड क्वाटर व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर समाज के लोगों को समझाने की कोशिश करते रहे। लेकिन समाज के लोग आरोपी पर तत्काल कार्यवाई की मांग पर अड़े रहे। समाज के लोगों का कहना है कि घटना के 3 घंटे बाद भी एफआईआर न करके घटना को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे आक्रोशित होकर समाज ने पीड़ित परिवार को न्याय देने व आरोपी पर कार्यवाई की मांग को लेकर डीएच का घेराव कर दिया।
बताया गया है कि कार चालक जिला अस्पताल के सिविल सर्जन का बेटा है और घटना के बाद से वह फरार है। समाज के लोगों ने बताया कि गणपत सकनी गुदमा हाई स्कूल में सहायक ग्रेड 3 के पद पर कार्यरत था। वही उनकी पत्नी कान्ता सकनी दुगोली की उपसरपंच थी। दोनों के निधन से परिवार सहित समाज में शोक की लहर दौड़ गई हैं। परधान समाज के राकेश गिरी ने बताया कि एफआईआर करा दी गई है। एसडीएम से बात चल रही हैं। समाज के लोग आधी रात के बाद बुआ धरने पर बैठे रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
