सक्ति। शक्ति राजघराने की लड़ाई थाने तक पहुंच गई है। राजघराने की बहू दिव्या सिंह ने अपने पति, ननद और सास पर मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दिव्या सिंह की ननद वार्ड नंबर 3 से भाजपा पार्षद है।
सक्ती राजघराने में बहू के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। वह अपनी नाबालिक बेटी से मिलने के लिए गई थी। उसी समय उनके साथ मारपीट की गई है। मारपीट करने वाला और कोई नही बल्कि खुद उनका पति, उनकी ननंद और उनकी सास है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।
सक्ती राजपरिवार मे कई महीनों से घरेलू विवाद चल रहा है। सक्ती राजमहल निवासी दिव्या सिंह की नाबालिक बेटी उनकी ननंद के साथ ही रह रही है। दिव्या सिंह 31 मई को दोपहर 01.00 बजे अपनी नाबालिग बेटी को देखने और मिलने के लिए महल के निचे कक्ष मे गई थी। उसी समय उनके पति वीर विक्रम सिंह, ननंद सिद्धेश्वरी सिंह और सास रंजना देवी वहां आ गए और निचे क्यो आई हो कहकर अश्लील गाली गलौच करते हुए पूर्व मे धर्मेंद्र सिदार के खिलाफ किए गए केश को वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगे। केश वापस ना लेने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उसके बाद वीर विक्रम सिंह और सिद्धेश्वरी सिंह ने हाथ मुक्का से दिव्या सिंह के साथ मारपीट किया। मारपीट करने से उनके दाहिने हाथ की कोहनी, बांये हाथ के कोहनी, दायें पैर के माढी और सिर के पास चोट लगी है।
जिसके बाद दिव्या सिंह ने तुरंत डायल 112 को फोन किया। डायल 112 की मदद से वह थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। दिव्या सिंह की शिकायत पर पुलिस ने उनके पति, ननंद और सास के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
