बिलासपुर। कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन बुधवार को सिम्स ऑडिटोरियम आयोजित किया है। तंग जगह पर होने वाले इस सम्मेलन में ट्रेफिक की बड़ी समस्या आने वाली है। यही कारण है कि सिम्स कैंपस के अंदर केवल मुख्यमंत्री का काफिला ही अंदर जाएगा। बाकी जितने भी नेता और कार्यकर्ता आएंगे वो अपनी गाड़ी बाजपाई मैदान में और लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में रखेंगे।
7 जून को कांग्रेस का सम्भागीय सम्मेलन सिम्स ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया है, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि आगामी चुनाव 2023 के मद्दे नजर यह सम्मेलन बहुत ही महत्व पूर्ण है।जिसमे छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डा चरण दास महंत, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सहप्रभारी डॉ चन्दन यादव, संयुक्त सचिव विजय जांगिड़, प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, लोक सभा सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महंत सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी, सम्भाग के प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, ज़िला अध्यक्ष, ज़िला प्रभारियों के अलावा रायगढ़, जांजगीर–चाम्पा, कोरबा, मुंगेली, मरवाही, बिलासपुर जिले से कांग्रेसजन शामिल होंगे। सम्मेलन में निगम मण्डल, बोर्ड, सहकारिता, मंडी के अध्यक्ष पदाधिकारी, प्रकोष्ठ मोर्चा, विभाग के प्रदेश अध्यक्ष, ज़िला अध्यक्ष ज़िला पंचायत /जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभापति शामिल होंगे। नगर निगम के महापौर/सभापति और पार्षदगण, नगर परिषद /नगर पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, शामिल होंगे।
आज तैयारी का जायजा लेने संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ बिलासपुर पहुंचे और ऑडिटोरियम जाकर व्यवस्था देखा। मंच की व्यवस्था को सुनिश्चित किया और मंच में बैठने वालों का प्रोटोकाल बनाया। उन्होंने कहा सम्मेलन में सभी बड़े पदाधिकारी, मंत्री शामिल हो रहे है, अनुशासन और पीसीसी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमो के अनुसार व्यवस्था बनाये रखना है। अध्यक्ष द्वय ने बताया कि ड्राप गो के तहत गाड़ियां रहेंगी। पार्किंग बाजपेयी मैदान और लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
