बिलासपुर। कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में शामिल होने आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए भारतीय जनता पार्टी और उनके नेताओं पर बेहद तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि भाजपा में इन दिनों कुकुरमुत्ते की तरह नेता पैदा हो रहे है। भारतीय जनता पार्टी में विस्फोटक स्थिति है। पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है बीच में ही पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष बदल दिया। भाजपा में पिछले 4 सालों में 3 प्रदेश अध्यक्ष बदले जा चुके हैं। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता निराशा के दौर से गुजर रहे हैं। भाजपा में हर कोई नेता बड़ा बनने का प्रयास कर रहा है। एक सवाल पर पीसीसी अध्यक्ष ने कहा 15 साल तक भाजपा ने शासन किया। भाजपा शासनकाल में चावल, चिटफंड, अगस्ता वेस्टलैंड जैसे घोटाले हुए, अगर अच्छा काम किए होते तो भाजपा 15 सीटों में नहीं जाती। मरकाम ने कहा भाजपा को अपना देखना चाहिए–विपक्ष में रहते हुए 2003 में हमने 37 सीट जीता। 2008 में 38 और 2013 में 40 सीट जीते। हमेशा हम बढ़े हैं।, कम नहीं हुए है। साल 2018 में भाजपा 50 सीटों से सिमटकर 15 सीट पर आ गयी।
कुकुरमुत्ते की तरह भाजपा नेता— भाजपा के केंद्रीय नेताओं के दौरे के सवाल पर अध्यक्ष ने कहा भाजपा के लोग साढ़े 4 साल से बिल में छिपे हुए थे। अब कुकुरमुत्ते की तरह भाजपा नेता बिल से बाहर निकल रहे हैं।यहां की जनता समझ गई है। जब चुनाव नजदीक आता है भाजपा के लोग निकलते हैं।जनता के मुद्दों से इन्हें कोई सरोकार या लेना देना नहीं है।
मोहन मरकाम ने कहा काग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है। हम लोग अपनी बात अपने नेता के पास संगठन के पास खुलकर कह सकते हैं।भाजपा में हम दो हमारे दो की सरकार है। मोदी और शाह जो बोलते हैं वही होता है। कांग्रेस में छोटे स्तर का कार्यकर्ता भी अपनी बात रखता है। कांग्रेस पार्टी भगवान राम का हमेशा सम्मान करती है। भगवान राम हमारे पूजनीय है। जबकि राम नाम जपना पराया माल अपना वाली भाजपा की नीति रही है। जब- जब चुनाव आता है भाजपा राम को याद करती है। चुनाव खत्म होने के बाद भूल जाती है।
एक सवाल जवाब में मोहन मरकाम ने कहा कि 2023 में हम 75 सीटों के साथ सरकार बनाएंगे। उन्होंने संगठन में किसी प्रकार का खींचतान से इनकार करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन और सत्ता के तालमेल के साथ काम कर रहे है और आगे बढ़ रहे है। 2023 में हमें जनता का जनादेश हमें मिलेगा।
00 योग्य को देंगे टिकट
फूलो देवी नेताम महिलाओ के लिए ज्यादा से ज्यादा टिकट मांग रही है। मरकाम ने कहा टिकट मांगने का सभी को स अधिकार है। सर्वे हो रहा है।जो योग्य होगा। पार्टी उसको टिकट देगी, चाहे महिला हो युवा हो या पुरुष।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
