महासमुंद। पुलिस ने एक ट्रक से पांच क्विंटल गांजा जब्त किया है। दो गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया है। जप्त गांजे की कीमत 1 करोड़ 25 लाख रुपए है। तस्कर भूंसे के बीच गांजा छिपाकर रायपुर ला रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार सिंघोड़ा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बरगढ (ओडिशा) से गांजे की बड़ी खेप ट्रक में ओडिशा से रायपुर आ रही है। सूचना मिलने पर महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले सभी प्वाइंट पर बल तैनात कर संदिग्ध वाहनों की जांच की शुरू की गई। इसी दौरान बरगढ ओडिशा की तरफ से ट्रक क्रमांक CG 04 LJ 7730 महासमुंद की ओर आता दिखाई दिया। इसे एनएच- 53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर रोका गया।
जिस ट्रक को रोका गया उसमें 2 लोग सवार थे। दोनो ने अपना नाम सुधीर कुमार यादव (43 वर्ष) निवासी पूर्वी दिल्ली और रामकुमार शाहशंकर (51 वर्ष) निवासी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) बताया। संदेह के आधार पर वाहन की तलाशी ली गई तो भूसे से भरी बोरियां लोड मिलीं। बोरियों को हटाकर ट्रक की जांच की गई, तो इसमें गांजा मिला। कुल 20 प्लास्टिक की बोरियों में 500 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 5 क्विंटल गांजा जप्त किया गया। जिसकी कीमत सवा करोड़ रुपए है। इसी तरह ट्रक कीमत 10 लाख रुपए मिलाकर कुल 1 करोड़ 35 लाख का माल जब्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उसे ओडिशा से लाना और रायपुर ले जाने की बात आरोपियों ने बताई है। आरोपियों के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सिंघोड़ा में कार्रवाई की गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
