बिलासपुर। कांग्रेस के संभाग स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वो मंहगाई के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएं और सरकार की उपलब्धियां भी बताएं। उन्होंने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है इसलिए आप सब कमर कस लें।
बिलासपुर में बुधवार को हुई कांग्रेस की संभागीय बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी जंग का आगाज कर दिया है। संभाग भर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बढ़ती महंगाई और केंद्र सरकार की नाकामी को उजागर करने के लिए कार्यकर्ताओं का आवाहन किया। श्रीबघेल ने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने की भी अपील की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने बीते चार साल के भीतर आम लोगों को राहत देने के लिए कई काम किए है। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हर क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं। आने वाले चुनाव को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं को महंगाई के मुद्दे को लेकर आम लोगों के पास जाने के लिए कहा। साथ ही राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर कार्यकर्ता ही एक-एक मतदाता तक पहुंचता है। ऐसे में चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयार होकर आम लोगों तक सरकार की योजनाओं तक पहुंचाना होगा। बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी शैलेजा, सचिव डा. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी समेत संभाग भर के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
