मुंबई। माया नगरी मुंबई से रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक 36 वर्षीय महिला की उसके ही प्रेमी पहले हत्या की फिर शव को कई टुकड़ों में काटा। आरोपी की क्रूरता इतने में ही खत्म नहीं हुआ शव काटने के बाद टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाला और मिक्सी में पीसकर कुत्तों को खिलाता रहा। जब पुलिस पहुंची तो शव के कुछ टुकड़े ही मिले जिसे अपने कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना मुंबई के मीरा भायंदर फ्लाईओवर के पास गीता नगर फेस-7 की है। जहां 56 साल के मनोज साने और उसकी रूम पार्टनर 32 साल की सरस्वती वैद्य एक साथ रहते थे। यह कपल पिछले तीन साल से यहां लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। बुधवार को इस बिल्डिंग में रहने वाले पड़ोसियों को घर से बदबू आने लगी तो उन्होने इसकी सूचना नयानगर पुलिस थाने को दी।
नयानगर पुलिस के घर में घुसने के बाद यह इस घटना का पता चला। पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में लिया है। इस मामले में देर रात तक नयानगर पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। जानकारी के मुताबिक इन टुकड़ों को कटर मशीन से काटा गया। पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।
सूत्रों के मुताबिक आरोपी मनोज साने को शक था कि मृतका सरस्वती वैद्य का कहीं ओर अफेयर चल रहा है और इसलिए पिछले 3-4 दिनों से दोनों में मारपीट होने लगी थी। मृतका सरस्वती वैद्य ने दो-तीन दिन पहले जहर खाकर अपनी जान ले ली थी। पुलिस उसे आत्महत्या के लिए दोषी ठहराएगी, इसलिए आरोपी मनोज ने सरस्वती के शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई जो बेहद खौफनाक था। आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए कटर मशीन से उसके टुकड़े-टुकड़े करने शुरू कर दिए, फिर टुकड़ों को कुकर में उबालता और मिक्सर में पीसकर फेंक देता था। सोसायटी के पिछले गटर में भी कुछ हिस्सा आरोपी ने फेंका था। वह शरीर के अंगों को फेंकने के लिए अपनी बाइक का इस्तेमाल करता था।
आकाश दीप बिल्डिंग के निवासियों ने पुलिस को बताया कि मनोज साने को पिछले दो से तीन दिनों में इलाके में आवारा कुत्तों को खाना खिलाते देखा जा रहा था, जो उसने पहले कभी नहीं किया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस को शक है कि उसने अपनी लिव-इन-पार्टनर के शरीर के कुछ हिस्सों को आवारा कुत्तों को भी खिलाया है। पुलिस अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या आरोपी ने महिला के शरीर के अंगों को नाले में बहाया था। कपल के फ्लैट के दरवाजे पर नेम प्लेट नहीं था और यह सोनम बिल्डर्स के नाम से रजिस्टर्ड है।
पुलिस ने घर से हत्या में प्रयुक्त घरेलू सामान सहित शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हो रही है। जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती और आरोपी से पूछताछ पूरी नहीं हो जाती तब तक कोई आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दिया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
