बिलासपुर। आबकारी अधिकारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। इस हादसे में उनकी पत्नी घायल है जिन्हे इलाज के लिए रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आबकारी अधिकारी विष्णु साहू उम्र31 वर्ष पत्नी भूमिका साहू के साथ स्विट् डिज़ायर कार में बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे। भोजपुरी टोल प्लाजा के पहले कार का बेलेंस बिगड़ गया और खंबे से टकराते हुए पलट गई। आते जाते लोगों ने दोनो सरगांव हॉस्पिटल लेकर गए जहां विश्णु साहू को मृत घोषित किया गया, पत्नी को रायपुर रेफेर किया गया। पत्नी को रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है की दुर्घटना दो से ढाई बजे के आसपास हुई है। बताया जा रहा है विष्णु साहू जैजैपुर के रहने वाले है जबकि उनका ससुराल अभनपुर है। संभावना जताई जा रही है की दो दिन अवकाश होने के कारण दोनो अभनपुर ही जा रहे थे। स्व साहू की पोस्टिंग बिलासपुर में ही थी और उन्हें वेलकम डिस्टलरी में बतौर आबकारी अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
