रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर के करिज्मा अपार्टमेंट में किसी ने गोली चलाई है। पांचवी मंजिल में स्थित फ्लैट में चली गोली से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है केवल खिड़की का कांच टूटा है। लेकिन सवाल ये उठ रहा है की गोली किसने चलाई ? क्या फ्लैट के अंदर रहने वालों में से कोई एक निशाने में था या मामला कुछ और है? फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
प्रदेश की राजधानी रायपुर के एक फ्लैट में बाहर से गोली चलाई गई है। रविवार को सभी लोग घर पर मौजूद थे तभी अचानक फायरिंग हुई। घबराए लोगों ने पुलिस को जानकारी दी है। अब मौके पर पहुंचकर अफसर इस कांड की जांच कर रहे हैं। जिस शख्स के घर में गोली मारी गई वो पेशे से अकाउंटेंट है। इस वारदात में किसी के चोटिल होने की खबर नहीं है।
रायपुर पुलिस की ओर से कहा गया- पंडरी थाना इलाके के VIP करिश्मा अपार्टमेंट के 5वीं मंजिल के एक फ्लैट की खिड़की में एक गोली लगी है। किसी को चोट नहीं आई है। यह फ्लैट विजय पांडेय का है जो कि एक प्राइवेट फर्म में अकाउंटेंट का काम करते हैं। घटना का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। अब मौके पर पहुंचे बैलिस्टिक एक्सपर्ट जांच कर रहे हैं।
ये साफ नहीं हो सका है कि गाेली किसने और क्यों चलाई। सवाल ये भी है कि यह गोली बाहर से किसी के द्वारा चलाया गया एक्सीडेंटल फायर है या किसी को डराने के लिए किया गया टार्गेटेड फायर है, पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
