बिलासपुर। यश साहू की हत्या का मामला अब सामाजिक आंदोलन के रूप में बदलता नजर आ रहा है। सोमवार को साहू समाज के लोग बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट का घेराव किया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। समाज के लोगों ने हत्या की CBI जांच की मांग की है। उनका आरोप है की यश की हत्या लड़की के परिवार वालों ने की है। लेकिन पुलिस उन्हें बचा रही है।
सोमवार को साहू समाज के लोग बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचकर घेराव कर दिया। समाज के लोग यश साहू के वास्तविक हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। यही नहीं पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की और वास्तविक हत्यारों को बचाने का आरोप लगाया। जब साहू समाज के लोग कलेक्ट्रेट का घेराव कर रहे थे तब वहां पर सड़क जाम हो गया था। ट्रेफिक व्यवस्था को दूरस्थ करने पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। कलेक्ट्रेट के सामने लगभग घंटेभर तक मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान समाज के लोगों ने कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा जिसमे हत्या की CBI जांच कराने, मृतक परिवार को तत्काल सहायता राशि देने के अलावा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
आपको बता दे कि पिछले सप्ताह सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के पास अम्बिकापुर के छात्र यश साहू की लाश मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर 9 जून को पुलिस ने त्रिकोणीय प्रेम संबंध में पहले प्रेमी द्वारा दुसरे प्रेमी की हत्या करने का खुलासा किया था। इस खुलासे में पुलिस की कहानी किसी को हजम नही हो रही है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के अलावा ब्रेजा कार जप्त की है। पुलिस आज तक नहीं बता पाई की यह कार किसकी है ? हत्या में इस कार की क्या भूमिका है ? पुलिस ने आखिर यह कार क्यों जप्त की है ? यही कारण है इस खुलासे से साहू समाज असंतुष्ट है और असली हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।
साहू समाज ने सीबीआई सहित निम्न बिंदुओं में की जांच की मांग…
1. संबंधित पुलिस थाना द्वारा की जा रहीं जांच कार्यवाही से परिवार, समाज व जन प्रतिनिधि असंतुष्ट है। क्योंकि उन्हें आशंका है कि पुलिस हत्या में शामिल लड़की व उनके परिवार को बचा रही है।
2. जिस जगह पर मारपीट किया गया उस बंद ढाबे के मालिक के ऊपर कार्यवाही किया जाना चाहिए।
3. बंद ढाबा के चौकिदार ने ताला खोलकर आरोपियों की मदद की।
4. जप्त कार लड़की के परिवार का है, कार जप्त किया गया लेकिन कार मालिक के ऊपर कार्यवाही नहीं की गई।
5. जिस ऑटो में बैठाने का जिक्र पुलिस प्रशासन कर रही है उस ऑटो का कोई पता साजी नहीं किया गया।
6. मृतक का मोबाईल उनके मित्र को देने वालों के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं किया गया।
7. वहां के स्थानिय लोगों के अनुसार हत्या में लड़की के भाई एवं अन्य परिजन का हाथ होना बताया जा रहा है।
8. समाचार व सोशल मिडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार अलग-अलग बातें सामने आ रही है इससे स्पष्ट है कि पुलिस के द्वारा पिड़ित परिवार को न्याय दिलाने के उद्देश्य से जांच ना कर संलिप्त व्यक्तियो को बचाने का कार्य कर रही है।
19. प्रत्यक्ष दर्शियों के बयान को अनदेखा किया जा रहा है।
10. सभी आरोपियों के मोबाईल लोकेशन की जांच किया जाए जिस हिसाब से मृतक का लाश मिला है उससे लगता है कि घटना में कई लोग शामिल है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 22, 2026कारगी के बीच सड़क मोहन पांडेय की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश जारी
अंबिकापुरMarch 22, 2026वन वाटिका में 15 चीतलों की संदिग्ध मौत, चार निलंबित, कहीं कानन पेंडारी की घटना तो नहीं दोहरा रहा ?
बिलासपुरMarch 22, 2026शहीद वीर नारायण सिंह युवा प्रशिक्षण केन्द्र सोनाखान ने किया : ‘युवोजल उत्सव’ का आयोजन
बिलासपुरMarch 22, 2026प्रताप चौक के कपड़ा दुकान में लगी आग, जब जलकर खाक हो चुका तब पहुंचा दमकल
