बिलासपुर। प्रदेश के 17 हजार 559 किसानों के खाते में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि नहीं पहुंची है। संचालक कृषि रानू साहू ने सभी कलेक्टरों को विशेष रुचि लेकर ऐसे किसानों के खातों का सत्यापन करने के लिए खा है।
संचालक कृषि रानू साहू ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है खरीफ वर्ष 2022 के पंजीकृत किसानों में से 17 हजार 559 किसानों के खाते में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किस्त नहीं पहुंची है। खातों में भेजी गई राशि अंतरण की प्रक्रिया विफल हो गई है। ऐसे किसानों के खातों का सत्यापन 18 जून के पहले किया जाना है। इसके लिए एकीकृत किसान पोर्टल को कुछ दिन के लिए ओपन किया जा रहा है। समिति प्रबंधक और उप संचालक कृषि खातों का सत्यापन करेंगे। संचालक कृषि ने कलेक्टरों को कहा है की व्यक्तिगत रुचि लेकर समय के पहले ऐसे किसानों के खातों का सत्यापन कार्य पूर्ण कराएं।
गौरतलब है की 21 मई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के सांकरा पाटन में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में राज्य के 24 लाख 52 हजार 592 किसानों को इस योजना की पहली किस्त के रूप में 1894 करोड़ 93 लाख रुपये ऑनलाईन अंतरण उनके बैंक खातों में किया था। लेकिन बहुत से किसानों के खाते में राशि नहीं आई और न ही उनके मोबाइल मे मेसेज आया। किसान दो – चार दी तो चुप थे उन्हें भरोसा था की पैसा आ जाएगा। लेकिन हफ्ता निकलने के बाद किसान समितियों के चक्कर काटना शुरू कर दिया और समिति के कर्मचारी किसानों को सहकारी बैंक के मुख्य शाखा भेजते रहे। जब शिकायतें ज्यादा आने लगी तो सभी जिलों से जानकारी मंगाई और पूछताछ शुरू हुई तो पता चला कि प्रदेशभर के 17 हजार 559 किसानों के खाते में पैसा नही गया है। इसके बाद संचालक कृषि ने ये आदेश सभी कलेक्टरों को जारी की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 22, 2026कारगी के बीच सड़क मोहन पांडेय की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश जारी
अंबिकापुरMarch 22, 2026वन वाटिका में 15 चीतलों की संदिग्ध मौत, चार निलंबित, कहीं कानन पेंडारी की घटना तो नहीं दोहरा रहा ?
बिलासपुरMarch 22, 2026शहीद वीर नारायण सिंह युवा प्रशिक्षण केन्द्र सोनाखान ने किया : ‘युवोजल उत्सव’ का आयोजन
बिलासपुरMarch 22, 2026प्रताप चौक के कपड़ा दुकान में लगी आग, जब जलकर खाक हो चुका तब पहुंचा दमकल
