

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ झूठी खबर चलाने वाले यू ट्यूबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत में खा गया है की आरोपी ने अपने यूट्यूब पर सब्सक्राइब बढ़ाने के लिए सरकार के खिलाफ गलत न्यूज़ चला रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार अरोपी ने अपने यूट्यूब चैनल पर भूपेश सरकार के खिलाफ झूटी न्यूज़ प्रसारित की थी। इसकी शिकायत एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शांतनु झा ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई थी।
शिकायत में शांतनु झा ने बताया था कि 28 मई की रात 9 बजे एक यूट्यूब पर सीएम भूपेश के खिलाफ गलत खबर चलाई गई थी। खबर में बताया गया था कि सीएम के निवास से दो हजार रुपए के करोड़ों नोट बरामद हुए है। साथ ही मंत्रियों के बंगले से भी नोट मिले है। शांतनु ने अपनी शिकायत में बताया कि CM के खिलाप चलाई जा रही खबर झूटी है और छवि को धूमिल करने की कोशिश इस यूट्यूब के माध्यम से की जा रही है। शिकायत के बाद सिविल लाइन थाने में 504, 505 बी के तहत अपराध दर्ज किया गया। मामले में एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी यूट्यूबर की पहचान राजेन्द्र कुमार स्वामी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर रायपुर लाई। अरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 13, 2026छठ घाट के लिए पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट, ट्रैफिक से बचने के लिए सही जगह गाड़ी पार्किंग करने दिए निर्देश
बिलासपुरNovember 12, 2026हड़ताल पर गए 229 पटवारियों का ब्रेक इन सर्विस, सीनियरिटी खत्म, 102 का वेतन रोका, 8 निलंबित
बिलासपुरNovember 12, 2026रकम दुगना करने का झांसा देकर 24 लाख की ठगी, 4 गिरफ्तार, अपने ही रिश्तेदारों को बनाया शिकार
बिलासपुरNovember 12, 2026धान खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती, सात ठिकानों से 200 क्विंटल धान जब्त, राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त कार्रवाई
