बिलासपुर। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आपसी गैंगवार, मारपीट और थाने में किए गए प्रदर्शन को प्रदेश अध्यक्ष गंभीरता से लिया है। छत्तीसगढ़ की प्रभारी पलक वर्मा और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बिलासपुर युवा कांग्रेस ग्रामीण के जिलाध्यक्ष जयकिशन राजू यादव, जिला उपाध्यक्ष नीतेश सिंह ठाकुर, विधानसभा उपाध्यक्ष विश्वजीत अनंत और विधानसभा अध्यक्ष सुनील साहू को निष्कासित कर दिया है।
पीछले दिनों बिलासपुर में मैग्नेटो मॉल के सामने यूथ कांग्रेस के दो गुटों में जबरदस्त मारपीट हुई थी। इसके बाद मामला शांत होने के बजाय दोनों गुटों ने थाने में जमकर हंगामा किया जिसकी वजह से मामला और बढ़ गया। अब इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार पदाधिकारियों को पार्टी से ही निष्कासित कर दिया है। इनको निष्कासित करते हुए संगठन ने जो आरोप इन पर लगाए है वह बेहद गंभीर है। विवाद को जातीय रंग देना इन पदाधिकारियों को सबसे ज्यादा भारी पड़ा।
01 बिलासपुर युवा कांग्रेस ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष नीतेश सिंह ठाकुर को हटाते हुए आदेश जारी किया गया जिसमे लिखा, आपके द्वारा बिलासपुर मैग्नेटो मॉल के बाहर मस्तूरी विधानसभा उपाध्यक्ष विश्वजीत अनंत से मारपीट किया गया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जो की बहुत निंदनीय है और संगठन विरोधी गतिविधि है। अतः आपको आगामी आदेश तक संगठन के जिला उपाध्यक्ष पद से निष्कासित किया जाता है।
02 बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष सुनील साहू को निष्कासित करते हुए आदेश जारी किया जिसमे लिखा गया है कि– आपके द्वारा बिलासपुर मैग्नेटो मॉल के बाहर मस्तूरी विधानसभा उपाध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष से मारपीट मामले में थाने में अपने साथीयों के साथ जा कर धरना दिया गया और इस मामले को शांत कराने के बजाये जातीय रंग देने की कोशिश की गई है जो की बहुत निंदनीय है और आपके इस कृत से संगठन की छवि धूमिल हुई है। अतः आपको आगामी आदेश तक संगठन के विधानसभा अध्यक्ष पद से निष्कासित किया जाता है।
03 बिलासपुर युवा कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष जय किशन राजू यादव को निष्कासित करते हुए आदेश जारी किया जिसमे लिखा गया – आपके द्वारा बिलासपुर मैग्नेटो मॉल के बाहर मस्तूरी विधानसभा उपाध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष से मारपीट मामले में स्वयं थाने में जाकर अपने साथीयों के साथ धरना दिया गया और इस मामले को शांत कराने के बजाये जातीय रंग देने की कोशिश की गई है जो की बहुत निंदनीय है और आपके इस कृत से संगठन की छवि धूमिल हुई है। अतः आपको आगामी आदेश तक संगठन के जिला अध्यक्ष पद से निष्कासित
किया जाता है।
04 विधानसभा उपाध्यक्ष विश्वजीत अनंत को भी निष्कासित कर दिया गया है जिसमे लिखा है– मस्तूरी विधानसभा में यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम हुआ इस कार्यक्रम में आपके द्वारा सुनील पटेल विधानसभा अध्यक्ष मस्तूरी को कार्यक्रम में शामिल होने से माना किया गया और उनके साथ मारपीट किया गया था। जिसपे संगठन द्वारा जाँच समिति गठित की गई थी। समिति की रिपोट में ये प्रमाणित हुआ है की आपने मारपीट किया है जो की बहुत निंदनीय है और संगठन विरोधी गतिविधि है। अतः आपको आगामी आदेश तक संगठन के विधानसभा उपाध्यक्ष पद से निष्कासित किया जाता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
