रायपुर। राजधानी रायपुर की पुलिस ने टाटीबंध स्थित एक होटल से 23 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जप्त हेरोइन कीमती 11,50,000/ रुपए है। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है की छत्तीसगढ़ नशे का कारोबार तेजी फैल रहा है। नशे के कारोबारी रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ और दुर्ग -भिलाई जैसे शहरों में अपना माल खपा रहे है।
अफगानिस्तान से पाकिस्तान के रास्ते भारत में महंगे और सूखे नशे का गोरखधंधा करने वाले दो अन्तर्राज्यीय हेरोइन स्मगलर को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राजधानी पुलिस की स्ट्राइकिंग फोर्स की अवैध नशे के कारोबार पर की गई अब तक की यह पहली बड़ी कार्रवाई है। राजधानी रायपुर को नशे का गढ़ बना चुके तस्करों और नशे के कारोबार पर मिडिया में ख़बरें प्रमुखता से उजागर की जाती रही हैं।
प्रदेश के अधिकांश बड़े होटलों, क्लबों, शॉपिंग मॉल के बारों से लेकर रेस्टोरेंट, बीयरबार, और पब्स में जमकर नशाखोरी हो रही है। विशेषकर विकेंड में शनिवार, रविवार को ऐसे स्थानों पर युवाओं की पूरी फौज को नशे में झूमते हुए देखा जा सकता है। इस बात का प्रमाण गुरुवार को रायपुर पुलिस की कार्रवाई साबित कर रहा है। राजधानी की पुलिस ने टाटीबंध चौक स्थित होटल मल्टीस्टार से दो युवकों को 23 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। दोनो युवक ग्राहक के इंतजार थे।
पुलिस को सूचना मिली थी कि टाटीबंध चौक के पास होटल मल्टीस्टार के रूम नबंर 101 मे ठहरे हुये दो व्यक्ति अपने कब्जे मे मादक पदार्थ हीरोईन रख कर बिक्री के लिए ग्राहक के इंतजार में है। सुचना पर सीएसपी स्ट्रीकिंग फोर्स के कर्मचारी एवं थाना आमानाका के अधिकारी/कर्मचारी ने होटल मल्टीस्टार के रूम नबंर 101 मे दबिश दी, यहां दोनों संदेही मिले। दोनो में से एक ने अपना नाम निशान सिंह पिता सुखविंदर सिंह उम्र 26 साल पता मानिकपुरा तहसील तरनतारन थाना सराय अमानतखां तरनतारन पंजाब और दूसरे ने धर्मेन्द्र सिंह उर्फ साबी पिता सरदार पुरन सिंह उम्र 40 वर्ष पता मखणविंडी तहसील अमृतसर थाना जंडआडागुरू जिला अमृतसर बताया। दोनों तस्कर बेख़ौफ़ पुलिस की बिना जानकारी के रायपुर टाटीबंद के पास एमआईजी 74/75 वीर सावरकर नगर हीरापुर में किसी धरम सिंह का मकान किराये पर लेकर रह रहे थे। आरोपियों की तलाशी में पेंट के जेब से एक मोबाईल चार्जर मिला। आरोपी इसी के अंदर हीरोइन को छुपाकर रखे थे। इनके पास से एक नग इलेक्ट्रानिंक तराजु, एक नग सैमंसंग का मोबाईल एवं बिक्री की नगद रकम 5000 रूपये मिला। दुसरे संदेही धर्मेन्द्र सिंह उर्फ साबी के पास पेंट की जेब से भी प्लास्टिक की झिल्ली मे भरकर रखा मादक पदार्थ हीरोईन चिटटा मिला। थाना आमानाका में अपराध क्रमाक 251/2023 धारा 21(B) NDPS ACT कायम किया गया है। कार्यवाही मे सउनि सुरेंद्र मिश्रा, प्रधान आर 2591 सजंय सिंह, आर क्रमाक 2361 दीपक कुमार पाण्डेय, आर क्रमाक 1261 शेख आदिल का कार्य सराहनीय रहा है। ASI सुरेन्द्र मिश्रा थाना आमानाका रायपुर ने मामले की कायमी किया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
