बलौदाबाजार। भाटापारा एक युवक ने अपने ही जीजा की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के वक्त आरोपी की बहन वहीं थी लेकिन वह अपने पति को नही बचा सकी। पुलिस आरोपी साले को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार भाटापारा के शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड में रहने वाली सुनीता डहरिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 14 जून को रात में खाना खाकर वो अपने बच्चों के साथ सोई हुई थी। उसका पति जवाहर डहरिया (37 वर्ष) घर नहीं लौटा था। रात करीब 12 बजे भाई दिनेश्वर नवरंगे उर्फ दीनू (23 वर्ष) घर आया और मेरे पति जवाहर के बारे में कहा कि तुम्हारा पति कहां है, उसे मैं जान से मार दूंगा। पीड़िता ने कहा कि उस समय उसने अपने भाई को समझा-बुझाकर घर भेज दिया।
पीड़िता ने बताया कि थोड़ी देर के बाद उसका पति भी घर वापस आ गया। वो सोने की तैयारी कर ही रहा था कि उसका भाई दिनेश्वर भी आ पहुंचा और पति जवाहर को ये कहते हुए कि ‘आज तुझे जान से मार दूंगा’ उसके पेट, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर वो फरार हो गया। वहीं जवाहर लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर गया। देवर और अन्य लोगों की मदद से वो पति को भाटापारा के शासकीय अस्पताल लेकर आई, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वारदात के समय पहने हुए कपड़े को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू को भी बरामद कर लिया गया है। गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
