मुंगेली। सड़क दुर्घटना में पंचायत की सदस्य जागेश्वरी वर्मा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव घनश्याम वर्मा गंभीर रूप घायल हो गए हैं। ड्राइवर की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। तीनों को स्कॉर्पियो को काटकर बाहर निकाला गया है।
मुंगेली जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। तेज रफ्तार बस और स्कार्पियो में जबरदस्त भिड़ंत हुई है। स्कार्पियो सवार जिला पंचायत की सदस्य जागेश्वरी वर्मा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव घनश्याम वर्मा गंभीर रूप घायल हो गए हैं। स्कार्पियो के चालक भी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सरगांव में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बिलासपुर के अपोलो रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है की दोनो पथरिया से सरगांव जा रहे थे, तभी सरगांव थाना के बावली गांव के पास हादसे का शिकार हो गए। लोगों ने बताया की हादसे के वक्त सड़क पर चीख-पुकार मच गई। गंभीर हालत में तीनों को बिलासपुर भेजा गया है। तीनों को दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो को काटकर निकाला गया है। दोनों बुरी तरह से फंस गए थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
