बिलासपुर। जिले के विद्युत ठेका कर्मचारियों ने 30 जून को होने वाले काम बंद हड़ताल को समर्थन देने का निर्णय लिया है। संघ के पदाधिकारियों ने एलान किया है की मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चित कालीन आंदोलन करेंगे।
जिला बिलासपुर के विद्युत ठेका श्रमिक संघ के तत्वाधान में भारतीय नगर सब स्टेशन में महत्वपूर्ण बैठक रखी गई। बैठक में ठेका कर्मी कर्मचारियो ने मांग पूरा नहीं होने पर 30जून को होने वाली प्रदेश व्यापी संपूर्ण कलमबंद हड़ताल का समर्थन करने का निर्णय लिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश मरावी ने बताया की विद्युत ठेका कर्मचारी के साथ हादसा या दुर्घटना होने की स्थिति में कोई भी अधिकारी जिम्मेदारी लेने तैयार नहीं रहते।
जिला अध्यक्ष श्रीकृष्णा तिवारी ने बताया ठेका प्रथा कर्मचारी केवल शोषण से शिकार हो रहे है। हमारे कर्मचारियों को कभी भी निकाल दिया जाता है। एक लाख रूपए लेकर विभाग में कमीशनखोरी चल रही है। ठेकेदार और अधिकारी मिलकर शासन स्तर पर कोई कदम नही उठा रहे है। कांग्रेस सरकार 10 दिन के अंदर विद्युत ठेका कर्मी नियमित का वादा किया था लेकिन आज चार साल हो गए अभी तक किसी को नियमित नहीं किया गया है। एक दिवस काम बंद हड़ताल में मांग पूरी नहीं होती तो अनिश्चितकाल के लिए काम बंद कर हड़ताल में बैठेंगे। बिलासपुर की आज बैठक में मुख्य रूप से संघ के जिला सचिव मनोज रात्रे, नरेश राव, विजेंद्र पटेल, रवि कश्यप, जगदीश मुकेश कुमार प्रसाद, विजय सिदार, योगेश यादव, अक्षय यादव, दिनेश, सीताराम जगत, संतोष रजक, भगवती प्रसाद वर्मा, सदानंद कौशिक, शशि कुमार समस्त कर्मचारी सम्मिलित हुए।
00 ठेका कर्चारियो की मांग
1.जॉब सिक्योरिटी 2.ठेका प्रथा बंद कर विभाग में संयोजन 3. विद्युत ठेका कर्मी का बीमा 15 लाख दिया जाए 4. दुर्घटना होने पर उनके परिवार नौकरी दिया जाए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 22, 2026कारगी के बीच सड़क मोहन पांडेय की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश जारी
अंबिकापुरMarch 22, 2026वन वाटिका में 15 चीतलों की संदिग्ध मौत, चार निलंबित, कहीं कानन पेंडारी की घटना तो नहीं दोहरा रहा ?
बिलासपुरMarch 22, 2026शहीद वीर नारायण सिंह युवा प्रशिक्षण केन्द्र सोनाखान ने किया : ‘युवोजल उत्सव’ का आयोजन
बिलासपुरMarch 22, 2026प्रताप चौक के कपड़ा दुकान में लगी आग, जब जलकर खाक हो चुका तब पहुंचा दमकल
