सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के वार्ड क्रमांक-3 में व्यापारी के घर बुधवार को करीब 20 लाख रुपए की चोरी हो गई। जब पुलिस जांच करने घर पहुंची तो व्यापारी के पलंग के नीचे 2 करोड़ 76 हजार 400 रुपए नगद मिले।
मिली जानकारी के अनुसार मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है। मंगलवार रात भटगांव के प्रतिष्ठित शोभित नामदेव के घर चोरी हुई। पूरा परिवार रात में खाना खाने के बाद सोने चले गए। बुधवार तड़के 4 से 5 बजे के बीच अज्ञात चोर घर में घुसे और पूजा घर में रखी अलमारी से 15 लाख रुपए नगद और 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहनों की चोरी कर फरार हो गए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सुबह व्यापारी को चोरी की घटना का पता चला तो उसने भटगांव थाने की पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस उस समय दंग रह गई जब पुलिस को व्यापारी के कमरे में पलंग के नीचे नोटों का जखीरा मिल गया। इतनी बड़ी रकम इस तरह से पलंग के नीचे देखकर पुलिस के होश उड़ गए। जब पुलिस ने नोट गिनने की मशीन मंगाई और गिनती की तो पूरा रकम 2 करोड़ 76 हजार 400 रुपए निकला। व्यापारी शोभित नामदेव जनरल स्टोर्स एंड बुक डिपो का मालिक है। पुलिस 20 लाख की चोरी के मामले में भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी चोरी कर भागता दिखाई दे रहा है। वहीं करोड़ों रुपए मिलने के मामले में पुलिस व्यापारी से पूछताछ करने की तैयारी में है।
फिलहाल इस मामले में व्यापारी से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मामला आयकर विभाग को सौंप दी है। अब इस मामले में जांच के बाद कई बड़े खुलासे हो सकते है। इतनी बड़ी मात्रा में व्यापारी के घर से रकम मिलना नगर में बना चर्चा का विषय बना हुआ है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
