बिलासपुर। रघुराज सिंह स्टेडियम के बाजू में चल रहे दिल्ली स्वीट्स की दुकान पर शीघ्र ही बुलडोजर चलने वाली है। पीछले दिनों हुई फिजिकल कल्चरल सोसायटी की बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई थी। आयुक्त इस सोसायटी के पदेन सचिव है। बताया जा रहा है की भाजपा नेता इस दुकान से हर महीने डेढ़ लाख रुपए किराया उठा रहा है।
दिल्ली स्वीट्स की दुकान पूरी तरह से अवैध है और फिजिकल कल्चरल सोसायटी की जमीन पर बनी है। इस दुकान को भाजपा नेता गुलशन ऋषि के भाई अशोक ऋषि ने बनाया है। नाम जरूर भाई का है लेकिन परदे के पीछे कब्जा करने और दुकान बनवाने में भाजपा नेता का ही हाथ है। इस दुकान को बनवाने के लिए कहीं से भी किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई है। जबकि एक आम आदमी अपने घर या दुकान में छोटा सा भी बदलाव करते है तो निगम के अधिकारी सूंघते हुए पहुंच जाते है। सबसे बड़ी समस्या फिजिकल कल्चरल सोसायटी को हो रही है, आम जनता को हो रही है। सोसायटी की जिन गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए दुकानें बनाई गई थी वह बेकार हो गई है, दूसरी और जिस जगह पर दिल्ली स्वीट्स की दुकान बनी है वहां से इमलिपारा के लिए सड़क निकलना है, अब दुकान के कारण सड़क का मुहाना पूरी तरह से बंद हो गया है। लिहाजा सड़क पूरी तरह से अनुपयोगी हो चुकी है। बताया जा रहा है की भाजपा नेता दुकान बनाने के बाद किराए पर उठा दिया है। हर महीने लगभग डेढ़ लाख रुपए किराया खा रहा है। पीछले पांच साल में भाजपा नेता ने इस दुकान से लगभग एक करोड़ रुपए कमा चुका है।
*जिस सोसायटी के कलेक्टर अध्यक्ष उसी की जमीन पर अवैध कब्जा कर तन गया दुकान, आखिर क्यों खामोश है अधिकारी…*
*http://democrecy.in/?p=15468*
फिजिकल कल्चरल सोसायटी के कार्यकारिणी सदस्य और लाइफटाइम मेंबर राजेश जायसवाल इस बेजा कब्जा को लेकर लगातार आवाज उठाते रहे है। सोसायटी की बैठक में भी उन्होंने दमदारी के साथ मुद्दा उठाया था। कलेक्टर सौरभ कुमार और आयुक्त कुणाल दूदावत ने इस को गंभीरता से लिया है। अब बैठक प्रस्ताव पास होने के बाद शीघ्र ही दुकान को तोड़कर बेजा कब्जा हटाया जाएगा। इस मामले में कलेक्टर सौरभ कुमार का कहना है कि शीघ्र ही बेजा कब्जा हटाकर सड़क शुरू की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
