रायपुर। मंदिर हसौद पुलिस ने हिरण का सिंग एवं खाल के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हिरण के दो सिंग और एक खाल बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 3,50,000 रुपए आंकी गई है।
27 जून मंगलवार को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि मोटर सायकल सवार दो व्यक्ति हिरण का सिंग और खाल लेकर ग्राम गोढ़ी से मंदिर हसौद के रास्ते रायपुर की ओर आ रहे है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज चन्द्राकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक माना सुश्री कल्पना वर्मा ने प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद को निर्देशित किया की आरोपियों को सिंग एवं खाल के साथ गिरफ्तार करें।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम ने मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत ग्राम नवागांव स्थित अंडरब्रीज के पास तस्करों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की। इसी दौरान मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन एवं उसमें सवार 2 व्यक्तियों को आता देख टीम के सदस्यों ने दोपहिया वाहन को रोकवाया गया, वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम भूपेन्द्र कुमार साहू एवं फागूराम यादव निवासी आरंग रायपुर का होना बताया गया।
टीम के सदस्यों ने उनके पास रखें बोरी की तलाशी ली तो उसमे हिरण का 2 नग सिंग एवं 1 नग खाल निकला। हिरण के सिंग एवं खाल के संबंध में पूछताछ करने पर दोनो ने बताया कि महासमुंद निवासी लिलेश साहू एवं भीषम बरिहा ने इसे बेचने के लिए दिया है। इसके बाद टीम के सदस्यों ने प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी लिलेश साहू एवं भीषम बरिहा को भी गिरफ्तार कर लिया है।
00 गिरफ्तार आरोपी
भूपेन्द्र कुमार साहु पिता जामा राम साहु उम्र 37 साल निवासी ग्राम देवरी थाना आरंग जिला रायपुर।
फागुराम यादव पिता फेरू राम यादव उम्र 36 साल निवासी ग्राम गुल्लु पारा थाना आरंग जिला रायपुर।
लिलेश साहू पिता अनिरूद्ध साहू उम्र 31 साल निवासी ग्राम सिनोधा, पटेवा जिला महासमुंद।
भीषम बरिहा पिता कंसू राम बरिहा उम्र 32 साल निवासी ग्राम सिनोधा, पटेवा जिला महासमुंद।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
