रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इसी कड़ी में ED ने कार्रवाई करते हुए SKS स्पात एंड पॉवर कंपनी की करीब 517.81 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। इन संपत्तियों में जमीनें, बिल्डिंग्स और प्लांट की मशीनरी शामिल है। ED ने यह कार्रवाई 895.45 करोड़ रुपये के एक कथित बैंक लोन फ्रॉड मामले में किया है। ED ने एक बयान जारी कर कहा कि जांच पूरी होने तक ये जब्त की गई संपत्तियां ईडी के नियंत्रण में रहेंगी। जांच के बाद बैंक फ्रॉड को अंजाम देने के दोषी पाए गए व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह पूरा मामला तमिलनाडु के त्रिची में स्थित सेथर लिमिटेड के बैंक फ्रॉड मामले से जुड़ा है। इस मामले में सबसे पहले CBI ने केस दर्ज किया था, जिसके एफआईआर के आधार पर ED ने जांच शुरू की थी। सेथर लिमिटेड ने इंडियन बैंक की अगुआई वाले बैंकों के एक समूह से 895.45 करोड़ रुपये की क्रेडिट सुविधाओं का लाभ उठाया था। बाद में 31 दिसंबर 2012 को यह लोन NPA यानी डुबत खाते में चला गया था। इसके बाद कंपनी के 2017 में दिवालिया कानून के तहत कार्यवाही शुरू हुई थी।
2019 में यह मामला PMLA एक्ट के तहत आया था। इसके बाद ED ने 2022 में कंपनी के एक डायरेक्टर के कई ठिकानों में छापेमारी की थी और 9.08 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी। आगे की जांच में पता चला कि कंपनी में ₹565 करोड़ की बड़ी राशि को बही-खाते से बाहर रखा है और ₹228 करोड़ को निवेश की बिक्री पर घाटे के रूप में दिखाकर बट्टे खाते में डाल दिया गया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
