

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नंद कुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राज्य सरकार द्वारा श्री साय को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।
आपको बता दें कि लंबे समय तक बीजेपी का एक प्रमुख आदिवासी चेहरा एवं उत्तरी छत्तीसगढ़ से ताल्लुक रखने वाले साय पहली बार 1977 में मध्य प्रदेश में तपकरा सीट (अब जशपुर जिले में) से जनता पार्टी से विधायक चुने गए थे। वह 1980 में बीजेपी की रायगढ़ जिला इकाई के प्रमुख चुने गए।
इसके बाद वह 1985 में तपकरा से फिर बीजेपी विधायक चुने गए। वह 1989, 1996 और 2004 में रायगढ़ से लोकसभा सदस्य और 2009 और 2010 में राज्यसभा सदस्य चुने गए। साय 2003-05 तक छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष थे। तब एक आंदोलन के दौरान तबके मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने लाठी चार्ज करा दिया था। इस दौरान उन्हें गंभीर चोट लगी थी और कई दिन तक हॉस्पिटल में एडमिट रहे। छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष बनने के पहले अविभाजित मध्यप्रदेश के समय भी वे 1997 से 2000 तक बीजेपी के प्रदेश रहे। जब नवंबर 2000 में मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद वे छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के पहले नेता बने। साय 2017 में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) के अध्यक्ष बने। बता दें कि वर्तमान में नंद कुमार साय कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 12, 2026हड़ताल पर गए 229 पटवारियों का ब्रेक इन सर्विस, सीनियरिटी खत्म, 102 का वेतन रोका, 8 निलंबित
बिलासपुरNovember 12, 2026रकम दुगना करने का झांसा देकर 24 लाख की ठगी, 4 गिरफ्तार, अपने ही रिश्तेदारों को बनाया शिकार
बिलासपुरNovember 12, 2026धान खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती, सात ठिकानों से 200 क्विंटल धान जब्त, राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 12, 2026बलवा और जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 साल से थे फरार, गोपनीय सूचना पर पकड़ा गया
