बिलासपुर। मण्डल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक विकास कुमार कश्यप के नेतृत्व में बिलासपुर मण्डल में वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून 2023 तक) में टिकट चेकिंग कर्मचारियों द्वारा बिना टिकट, अनियमित टिकट एवं बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के 59 हजार 500 मामले पकड़े गए, जिनसे किराया एवं बतौर जुर्माना सहित 03 करोड़ 98 लाख 62 हजार रुपये वसूल किया गया। अनियमित टिकट यात्रियों के 28 हजार 710 मामले पकड़े गए, जिनसे किराया एवं बतौर जुर्माना सहित 01 करोड़ 34 लाख 51 हजार रुपये वसूल किया गया। इसी प्रकार बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा करने के 4600 मामले पकड़े गए, जिनसे 04 लाख 84 हजार रुपये वसूला गया। इस प्रकार चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून 2023 तक) की अवधि में बिना टिकट, अनियमित टिकट एवं बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों के कुल 92 हजार 810 मामले पकड़े गए, जिनसे कुल 05 करोड़ 37 लाख 97 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। यात्रियों से आग्रह है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें, प्रतिक्षा सूची ई-टिकट पर यात्रा करने की अनुमति नहीं है। इसी प्रकार प्लेटफॉर्म टिकट भी यात्रा के लिए अनुमत नहीं है। अतः प्रतीक्षा सूची, ई-टिकट अथवा प्लेटफॉर्म टिकट लेकर यात्रा न करें। स्टेशन प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के लिए यात्रा टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट होना आवश्यक है। यात्रा से पूर्व अपने सामान को बुक कराएं, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही अपनी सुरक्षा व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें | एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म में जाने के लिये फुटओवर ब्रिज का प्रयोग करें। रेलगाडी राष्ट्रीय सम्पत्ति है, कृपया इसे साफ-सुथरा रखने में भी रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 14, 2026“रेरा” ने नमन गोयल के प्रोजेक्ट का पहले विकास अनुमति निरस्त किया अब पंजीयन भी कर दिया निरस्त
बिलासपुरOctober 14, 2026क्यूआर कोड से साइबर ठगी, दो युवक गिरफ्तार, प्रदेशभर में 45 लोगों का कर चुके है शिकार
बिलासपुरOctober 13, 2026कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, केशरवानी के नेतृत्व में उठाए गए सड़क, पानी, बिजली और प्रशासनिक आतंकवाद के मुद्दे
बिलासपुरOctober 13, 2026भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार, हत्या का कारण जानकर रह जाएंगे हैरान, पढ़े खबर …
