भाटापारा। बिजली विभाग के ठेका कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर इन दिनों चरणबद्ध आंदोलन कर रहे है। इस बीच ठेका कंपनी ने पांच कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कर्मचारियों की गलती केवल इतनी थी कि उन्होंने लंबित तीन महिने का वेतन मांग दिया।
सोमवार को विद्युत ठेका श्रमिक संघ छत्तीसगढ़ जिला बलौदा बाजार भाटापारा में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। बलोदा बाजार डिवीजन के कॉन्ट्रैक्टर मेसर्स गणपति इलेट्रिकल भिलाई के संचालन ठेकेदार रमेश मिश्रा भिलाई ने फ्यूज काल अटेंड करने वाले कर्मचारियों नौकरी से निकाल दिया है। इन कर्मचारोयों को 3 माह से वेतन नहों दिया जा रहा है। लिहाजा कर्मचारियों ने ठेकेदार से वेतन देने की मांग की थी। ठेकादार के द्वारा कार्यवाही करते हुए 5 ठेका कर्मियों को काम से बिना कोई कारण बताए, बिना कोई नोटिस दिये काम से निकाल दिया है। यह कृत्य मुख्यमंत्री के जन घोषणा में की वादे के खिलाफ है। जिसकी संघ घोर निन्दा करता है और काम से निकाले गए सभी 5 ठेका कर्मचारी की 19/07/2023 तक वापसी किया जाए। वापस न होने की स्तिथि में हमारे जिला संघ के द्वारा 20/07/2023 को सुबह 9:00 बजे से 1 दिवसीय संपूर्ण जिला बलौदा बाजार में काम बंद आंदोलन करने के लिए बाध्य रहेंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विद्युत विभाग शासन प्रशासन की रहेगी।
काम से निकले गए ठेका कर्मियो की सूची।
1 . प्रदीप कुमार सिंग
2 . डुमेश्वर वर्मा
3 . आनंद साहू
4 . चंदन ध्रुव
5 . संतोष वर्मा (AE मेटनेश ठेकेदार लोकेश त्रिपाठी)
जिलाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने बताया की ठेकाप्रथा एक शोषण प्रथा है। मुख्यमंत्री ने अपने जन घोषणा में ठेकाप्रथा बंद कर विभाग मे समायोजन करने के हाथ में गंगा जल लेकर कसम लिया था। लेकिन 4 साल से ऊपर होने वाला पर अभी तक कुछ नहीं हुआ है माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि ठेका प्रथा बंद कर विभाग में समायोजन , 62 साल जॉब सुरक्षा , केंद्रीय वेतन मान लागू किया जावे , दुर्घटना बीमा 15 लाख किया जावे उपास्थि कर्मचारी प्रदेशउपाध्यक्ष मुकेश मरावी , जिलाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल , जिलासचिव संजय मरावी , जिलाउपाध्यक्ष टेकराम साहू, भागीरथी वर्मा , प्रदेश संरक्षक हुल्लास ध्रुव ब्लॉकअध्यक्ष राजेश मरकाम, ब्लॉकउपाध्यक्ष नरेंद्र ध्रुव, दिनेश वर्मा , सचिन सोनी ,अशोक यादव ,शत्रुघ्न कनोजै,नीरज वर्मा, मनहरण धीवर,रोशन यादव,चंदशेखर सोनी, हेमलाल निषाद,संतराम ध्रुव,गुलज़ारी वर्मा,रावी वर्मा,संजय ध्रुव, विनोद ध्रुव,पोषण यादव,संतोष वर्मा, गोविंद वर्मा,वैभव गुप्ता, डुमेश्वर वर्मा, आंनद साहू,चंदन ध्रुव, सुरेश निषाद,उत्तरा यदु, रामप्रताप यादव,मनहरण कोटरे, विजय घृतलहरे, नेमीचन्द कनौजे प्रकाश दीवान एवं अन्य ठेका कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 17, 2026कांग्रेस नेता नागेंद्र राय का बेटा और भतीजा गिरफ्तार, पुलिस से झूमझटकी करने का है आरोप, गोली कांड में शामिल है पिता
बिलासपुरApril 16, 2026छत्तीसगढ़ स्वराज महिला मंच ने किया नारी शक्ति वंदन का स्वागत, 33 प्रतिशत आरक्षण के लिए प्रधानमंत्री का जताया आभार
बिलासपुरApril 16, 2026शिक्षा विभाग में 29 लाख का गबन, एक आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरार
रायगढ़April 15, 2026नाबालिग को देह व्यापार में धकेलने वाले गिरोह का पर्दाफाश, डेढ़ लाख में बेचा, 2 महिला समेत 5 गिरफ्तार
