बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप बिलासपुर के स्मार्ट रोड सिंधी कॉलोनी के समीप स्थित सी-मार्ट में इस बार हरेली तिहार के लिए आम-नागरिकों हेतु गेड़ी विक्रय के लिए उपलब्ध कराया गया है। गेड़ी की कीमत 60 रूपये से लेकर 120 रूपये के बीच निर्धारित की गई है।
उल्लेखनीय है कि हरेली तिहार के साथ गेड़ी चढ़ने की परंपरा अभिन्न रूप से जुड़ी हुई है। त्यौहार के दिन ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग सभी परिवारों द्वारा गेड़ी का निर्माण किया जाता है, परिवार के बच्चे और युवा गेड़ी का जमकर आनंद लेते हैं। गेड़ी चढ़कर ग्रामीण-जन और कृषक-समाज वर्षा ऋतु का स्वागत करता है। वर्षा ऋतु में के दौरान गांवों में सभी तरफ कीचड़ होता है, लेकिन गेड़ी चढ़कर कहीं भी आसानी से आया-जाया जा सकता है। गेड़ियां बांस से बनाई जाती है। दो बांस में बराबरी दूरी पर कील लगाई जाती है। एक और बांस के टुकड़ों को बीच से फाड़कर उसे दो भागों में बांटा जाता है, उसे रस्सी से फिर से जोड़कर दो पउवा बनाया जाता है। यह पउवा असल में पैरदान होता है, जिसे लंबाई में पहले काटे गए दो बांसों में लगाई गई कीलों के ऊपर बांध दिया जाता है। गेड़ी पर चलते समय रच-रच की ध्वनि निकलती है, जो वातावरण को और आनंददायक बना देती है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 14, 2026“रेरा” ने नमन गोयल के प्रोजेक्ट का पहले विकास अनुमति निरस्त किया अब पंजीयन भी कर दिया निरस्त
बिलासपुरOctober 14, 2026क्यूआर कोड से साइबर ठगी, दो युवक गिरफ्तार, प्रदेशभर में 45 लोगों का कर चुके है शिकार
बिलासपुरOctober 13, 2026कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, केशरवानी के नेतृत्व में उठाए गए सड़क, पानी, बिजली और प्रशासनिक आतंकवाद के मुद्दे
बिलासपुरOctober 13, 2026भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार, हत्या का कारण जानकर रह जाएंगे हैरान, पढ़े खबर …
