बिलासपुर। सिंचाई विभाग का कारनामा एक बार फिर से उजागर हो गया है। घटिया और गुदवत्ताहीन निर्माण के कारण नहर पर बना एक पुल गिर गया है। मलवे से एक भी छड़ नही मिला इससे स्पष्ट होता है की पुल के निर्माण में सरिया का उपयोग हो नहीं किया गया है।
बिल्हा विधानसभा के सारधा खोसी में जल संसाधन विभाग द्वारा बनाया गया पूल गिर गया है। यह पुल नहर में बनाया गया था जिसमे नाम मात्र का सरिया उपयोग किया गया था। क्योंकि पुल के मलबे में कही सरिया दिखा ही नही। यही नहीं पुल को बनाने में जो मसाला बनाया गया है वह भी बेहद कम और घटिया है। बिलासपुर डायवर्सन पर बने पुल के गिरने का कारण भी ग्रामीण घटिया निर्माण बता रहे है। बताया जा रहा है की जब पुल का निर्माण जल संसाधन विभाग कर रहा था तब गांव के तत्कालीन सरपंच चेलकर ने घटिया काम और छड़ नही लगाने की शिकायत अधिकारियों से की थी। लेकिन अधिकारियों ने सरपंच की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया था। नतीजा पुल गिर गया। जिला पंचायत सदस्स संदीप यादव ने भी बताया कि पुल गिरने के बाद मलबे में छड़ का एक छोटा सा टुकड़ा नही दिखा। अब इस पुल टूटने से आसपास के कई गांव के लोगो को परेशानी हो रही है।
बताया जा रहा है पुल गिरने के बाद स्थानीय विधायक और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरम लाल कौशिक अपनी सरकार बने इस घटिया निर्माण को देखने खुद गए थे। उन्होंने अपनी आंखो से देखा की कैसे घटिया निर्माण हुआ था। निरीक्षण करने के बाद चुपचाप लौट आए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 14, 2026“रेरा” ने नमन गोयल के प्रोजेक्ट का पहले विकास अनुमति निरस्त किया अब पंजीयन भी कर दिया निरस्त
बिलासपुरOctober 14, 2026क्यूआर कोड से साइबर ठगी, दो युवक गिरफ्तार, प्रदेशभर में 45 लोगों का कर चुके है शिकार
बिलासपुरOctober 13, 2026कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, केशरवानी के नेतृत्व में उठाए गए सड़क, पानी, बिजली और प्रशासनिक आतंकवाद के मुद्दे
बिलासपुरOctober 13, 2026भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार, हत्या का कारण जानकर रह जाएंगे हैरान, पढ़े खबर …
