बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों को नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, खेल प्रतिभाओं को निखारने, खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023-23 का आयोजन 17 जुलाई को हरेली तिहार से किया जा रहा है।
कलेक्टर सौरभ कुमार ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के सफल आयोजन के लिए समय पूर्व सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक प्रतियोगिता 6 चरणों में पूरी होगी। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। ग्रामीण व नगरीय निकाय क्षेत्रों में राजीव युवा मितान क्लब स्तर से प्रतियोगिता शुरू होते हुए राज्य स्तरीय तक चलेगी। स्पर्धा में दलीय और एकल श्रेणी में 16 तरह के पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। इस बार के ओलंपिक में एकल श्रेणी में रस्सी कूद और कुश्ती को भी जोड़ा गया है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन का दायित्व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग और नगरीय क्षेत्रों के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को सौंपा गया है। प्रतियोगिता का समापन 27 सितम्बर 2023 तक होगा।
00 तीन आयु वर्ग में होगी प्रतियोगिता
छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में आयु वर्ग को तीन वर्गों में बांटा गया है। इसमें प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक, दूसरा वर्ग 18 से 40 वर्ष तक और तीसरा वर्ग में 40 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्ग में प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। छत्तीसगढिया ओलम्पिक में विकासखंड/नगरीय क्लस्टर स्तर से लेकर राज्य स्तर के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि दी जाएगी।
00 छह चरणों में प्रतियोगिता
राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर 17 जुलाई से 22 जुलाई 2023 तक इसके बाद दूसरा स्तर जोन होगा, जिसमें 8 राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर एक जोन होगा। इसका आयोजन 26 जुलाई से 31 जुलाई तक होगा। ब्लॉक व नगरीय क्लस्टर स्तर पर 7 अगस्त से 21 अगस्त तक होगा। जिला स्तर पर आयोजन 25 अगस्त से 4 सितंबर तक होगा। संभाग स्तर पर आयोजन 10 सितंबर से 20 सितंबर तक होगा। अंत में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी जिसका आयोजन 25 सितंबर से 27 सितंबर तक होगा।
00 इन खेलों को किया गया शामिल
दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्ठल. राखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकंसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में विल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद व कुश्ती शामिल है।
00 पंजीयन राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर 17 जुलाई से किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ग्राम पंचायत तथा नगरीय निकायों के वार्ड में गठित राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष तथा सचिव से संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते है। क्लब स्तर के विजयी प्रतिभागी ही अगले स्तर के लिए चयनित हो सकेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 16, 2026छत्तीसगढ़ स्वराज महिला मंच ने किया नारी शक्ति वंदन का स्वागत, 33 प्रतिशत आरक्षण के लिए प्रधानमंत्री का जताया आभार
बिलासपुरApril 16, 2026शिक्षा विभाग में 29 लाख का गबन, एक आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरार
रायगढ़April 15, 2026नाबालिग को देह व्यापार में धकेलने वाले गिरोह का पर्दाफाश, डेढ़ लाख में बेचा, 2 महिला समेत 5 गिरफ्तार
सक्तीApril 14, 2026वेदांता पॉवर प्लांट में ब्लास्ट, 17 मजदूरों के मौत की खबर, दर्जनभर से ज्यादा गंभीर रूप से घायल
