बिलासपुर। धर्मांतरण, लव जेहाद जैसे मुद्दों को लेकर सर्व हिंदू समाज के लोगों ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट के सामने चार घंटे तक चक्का जाम जैसी स्थिति बनी रही।
गुरुवार को सर्व हिंदू समाज के बैनरतले बड़ी संख्या लोग भगवा ध्वज लेकर उपस्थित हुए। दोपहर के बाद यहां से जन आक्रोश रैली निकाली गई। भगवा कपड़ों और भगवा झंडा के साथ निकाली गई यह रैली शहर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के मैदान से निकलकर गोल बाजार, सदर बाजार, देवकीनंदन चौक, तिलक नगर होते नेहरू चौक पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुई। नेहरू चौक में सर्व हिंदू समाज ने जमकर प्रदर्प्रशन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां तैनात पुलिस कर्मियों से कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करने की मांग की। लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिलने पर आंदोलन में शामिल लोग सड़क पर बैठ गए और लगभग चार घंटे तक सड़क में बैठे रहे। जिसके कारण चक्का जाम जैसी स्थिति बन गई। दोनो ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जाम से स्कूली बसों ,वकीलों ,विभागो के अधिकारी कर्मचारियों को काफी दिक्कत हुई। पुलिस ने वाहनों को दूसरे रास्ते में डायवर्ट कर यातायात को बहाल किया। चार घंटे सड़क में बैठने के बाद शाम 5 बजे कलेक्टर ने बातचीत के लिए प्रतिनिधि मंडल को बुलाया। इसके बाद सर्व हिंदू समाज के पांच प्रतिनिधि मंडल कलेक्ट्रेट से मिले और अपनी बात रखी। कलेक्टर ने प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिलाया कि किसी के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा। जो गलत रहेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 14, 2026“रेरा” ने नमन गोयल के प्रोजेक्ट का पहले विकास अनुमति निरस्त किया अब पंजीयन भी कर दिया निरस्त
बिलासपुरOctober 14, 2026क्यूआर कोड से साइबर ठगी, दो युवक गिरफ्तार, प्रदेशभर में 45 लोगों का कर चुके है शिकार
बिलासपुरOctober 13, 2026कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, केशरवानी के नेतृत्व में उठाए गए सड़क, पानी, बिजली और प्रशासनिक आतंकवाद के मुद्दे
बिलासपुरOctober 13, 2026भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार, हत्या का कारण जानकर रह जाएंगे हैरान, पढ़े खबर …
