बिलासपुर। चांटीडीह में डायरिया फैलने के बाद दौड़ भाग शुरू हो गई है। महापौर राम शरण यादव सुबह से ही मोहल्ले पहुंचकर पाईप बदलने, फागिंग करने और दवा का छिड़काव करने के निर्देश दिए। दोपहर बाद निगम आयुक्त कुणाल दुदावत भी पहुंचे और घर घर सर्वे करने के अलावा क्लोरिन टेबलेट बांटने के निर्देश दिए।
चांटीडीह क्षेत्र में डायरिया के मरीज मिलने लगे है ऐसे में शनिवार को महापौर रामशरण यादव सुबह 9 बजे क्षेत्र के निरीक्षण पर पहुंचे प्रभावित परिवारों से चर्चा करते हुए निगम के अफसरों को निर्देश दिया कि जहां भी पानी के पाईप लाइन नाले में डूबे है उसे उपर कर बदलने को कहा। नालियों की सफाई कराई। महापौर यादव ने पूरे क्षेत्र में फांगिंग कराने के साथ ही डीटीसी और ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव कराया। जल शाखा प्रभारी अजय श्रीवासन को निर्देश दिया कि जर्जर पाईप लाइन को तत्काल बदल दे। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों के पानी की सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजने कहा अफसरों ने दर्जनभर जगह के सैंपल जांच के लिए लैब भी भेज दिए। इसके साथ ही दाई-दीदी क्लीनीक को चांटीडीह क्षेत्र में भेजकर वहां हेल्थ जांच कैंप लगवाया। महापौर यादव ने चांटीडीह क्षेत्र के घरों में पाईप लाइन की जांच के भी निर्देश दिए है। इसके अलावा निगम के अफसरों को निर्देशित किया कि चांटीडीह ही नहीं आस-पास के पूरे स्लम क्षेत्र जहां नलों पा पाईप लाइन नालों में डूबा है वहां के सैंपल लेकर लैब में जांच कराए। इस दौरान ईई अजय श्रीवासन, अनुपम तिवारी, लायंस सर्विस के अफसर, सुपरवाईजर सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
00 जोन कमिश्नरों को किया अलर्ट: महापौर
महापौर रामशरण यादव ने बताया कि कुछ क्षेत्र से डायरिया के मरीज मिले है। यहां जाकर देखा गया। पानी की पाईपलाईन जो नालियों से होकर गुजरी है उसे ऊपर कराया जा रहा है। कई जगहों पर अवैध नल के कनेक्शन मिले उसे बंद कराया गया है। निगम के सभी जोन कमिश्नरों को निर्देशित करते हुए अलर्ट किया गया है कि सभी क्षेत्रों में पानी के सैंपल ले और जहां भी इस तरह की शिकायत मिल रही उसे तुरंत सुधारा जाए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 14, 2026“रेरा” ने नमन गोयल के प्रोजेक्ट का पहले विकास अनुमति निरस्त किया अब पंजीयन भी कर दिया निरस्त
बिलासपुरOctober 14, 2026क्यूआर कोड से साइबर ठगी, दो युवक गिरफ्तार, प्रदेशभर में 45 लोगों का कर चुके है शिकार
बिलासपुरOctober 13, 2026कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, केशरवानी के नेतृत्व में उठाए गए सड़क, पानी, बिजली और प्रशासनिक आतंकवाद के मुद्दे
बिलासपुरOctober 13, 2026भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार, हत्या का कारण जानकर रह जाएंगे हैरान, पढ़े खबर …
