बिलासपुर। जानलेवा हमला वाले चार आरोपियो को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं हाकी स्टिक जप्त किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मनोज प्रजापति निवासी नूतन चौक सरकंडा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 11-06- 2023 को वह अपने मोटरसाइकिल में अपने भाई संतोष प्रजापति को लेकर सैलून जाने के लिए निकला था। नूतन कॉलोनी रोड में पहुंचे थे उसी समय मौके पर सूरज यादव उर्फ टेम्पा,अजय कोरी, अनिकेत यादव, राजा यादव खड़े थे जो पूर्व में हुए बच्चो की लड़ाई के बाद रंजिश रखता था। प्रार्थी के भाई संतोष प्रजापति को गाली गलौज करने लगे मना करने पर सभी एक राय होकर मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान अनिकेत यादव ने अपने पास रखे हाकी स्टिक से मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान सूरज यादव उर्फ़ तेम्पा ने अपने पास रखे धारदार चाकू से संतोष प्रजापति के गर्दन पर वार कर दिया। बीच-बचाव करने पर संतोष प्रजापति के सिर, गर्दन और पीठ पर गंभीर चोट आई और वह बेहोश होकर गिर गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल आरोपियों के विरुद्ध 307 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटना कारित् करने के बाद से चारों आरोपी लगातार फरार थे। जिन्हें पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से पकड़ लिया है। पूछताछ करने पर चारों आरोपियों ने प्रार्थी के भाई के साथ मारपीट करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त चाकू तथा हाकी स्टिक को आरोपियों के कब्जे से जप्त किया। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी
1- सूरज यादव उर्फ टेम्पा पिता भवानी लाल
यादव उम्र 22 वर्ष निवासी लंबोदर नगर
नूतनचौक सरकंडा
2- अनिकेत यादव पिता रामनिवास यादव उम्र
25 वर्ष निवासी लंबोदर नगर नूतन चौक
सरकंडा
3- राजा यादव उर्फ पोतरा पिता मनोज यादव
उम्र 18 वर्ष निवासी नूतन चौक सरकंडा
4- अजय कोरी पिता संतोष कोरी उम्र 25 वर्ष
निवासी नूतन चौक सरकंडा
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 14, 2026“रेरा” ने नमन गोयल के प्रोजेक्ट का पहले विकास अनुमति निरस्त किया अब पंजीयन भी कर दिया निरस्त
बिलासपुरOctober 14, 2026क्यूआर कोड से साइबर ठगी, दो युवक गिरफ्तार, प्रदेशभर में 45 लोगों का कर चुके है शिकार
बिलासपुरOctober 13, 2026कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, केशरवानी के नेतृत्व में उठाए गए सड़क, पानी, बिजली और प्रशासनिक आतंकवाद के मुद्दे
बिलासपुरOctober 13, 2026भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार, हत्या का कारण जानकर रह जाएंगे हैरान, पढ़े खबर …
