तखतपुर में पागल कुत्ते का आतंक, दर्जनभर से ज्यादा लोगों को बनाया शिकार, अंततः नाली में गिरकर हो गई मौत

बिलासपुर। दर्जनभर से ज्यादा लोगों पर हमला कर घायल करने के बाद पागल कुत्ते की नाली में गिरकर मौत हो गई है। इस पागल कुत्ते के हमले से पूरा तखतपुर दहशत में आ गया था। जब उसे पकड़ने के लिए निगम के कर्मचारियों ने दौड़ाया तो वह नाली में गिर गया और उसकी मौत हो गई।
तखतपुर शहर के लोग आज दोपहर 12:00 बजे दहशत में थे। कारण था एक पागल कुत्ते का हमला। वह जिसे देखता था दौड़ाकर उसपर हमला कर रहा था। इसके कारण लोग घर से निकलना बंद कर दिए थे। दरअसल दोपहर 12 बजे के बाद से सबसे पहले बालक हाईस्कूल और आत्मानंद स्कूल के बच्चों पर पागल कुत्ते ने हमला किया। उसके बाद वो धीरे-धीरे शहर की तरफ बढ़ता गया और उसे जो भी रास्ते में मिलता उसे काट लेता। शाम 4:00 बजे तक पागल कुत्ते ने स्कूल से लेकर पुराना बस स्टैंड बीच तक 14 लोगों को काट लिया था। तब तक पूरा शहर दहशत में आ गया था। लोग घरों से निकलना बंद कर दिए थे। दुकानें बंद होने लगी थी। जो जहां था वहीं बैठे रहे। उस सड़क में कुछ देर के लिए आवाजाही बंद हो गई थी। इस बीच नगर निगम अधिकारियों के पास कई शिकायतें आ चुकी थी। तब आशीष तिवारी के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक गंगा सिंह ठाकुर ने टीम बनाकर नगरपालिका की टीम पागल कुत्ते को ढूंढते हुए पुराना बस स्टैंड के पास पहुंची। नगर निगम की टीम जब उसे पकड़ने के लिए दौड़ाया तो वह मिशन कंपाउंड की ओर भागने लगा और वार्ड नंबर 4 पचरैया नाले में जा गिरा। नाले में पहले से ही पानी भरा हुआ था वहां से वह निकल नहीं पाया और वही मर गया। जब लोग पूरी तरह से आस्वस्थ हो गए की कुत्ता मर गया है तब लोगों ने राहत की सांस ली और बाजार में लोगों की चहल कदमी शुरू हुई।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *