बिलासपुर। खेत मे अरहर की बोनी करने गया किसान और उसका परिवार आसमानी बिजली की चपेट में आ गया है। घटना में परिवार के 3 सदस्यों में से बेटे की मौत हो गई है जबकि मां गंभीर रूप से घायल है।
मिली जानकारी के अनुसार आज लगभग दोपहर 3:00 बजे खाना खाने के बाद तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम नगोई के सुखदेव साहू पिता जागेश्वर साहू उम्र 35 वर्ष, पत्नी अन्नपूर्णा साहू 33 वर्ष और कुंवारा बाई 55 वर्ष अरहर की बोनी करने के लिए खेत गए थे। तीनो नगोई के टीहुलाडीह बहरानार के खेत में काम कर रहे थे तभी अचानक तेज बारिश होने लगी और आसमान से जोरदार बिजली गिरी। बिजली सीधे सुखदेव साहू के ऊपर गिरी और वह मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि कुछ दूर पर काम कर रही उसकी 55 वर्षीय मां कुंवारा बाई गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करने के लिए लाया गया है। मृतक सुखदेव की पत्नी अन्नपूर्णा भी मौके पर घायल हो गई थी उसे थोड़ी देर बाद होश आया तब वह अपने पति को खो चुकी थी। आसमानी बिजली गिरने से इस वर्ष यह पहला मामला है जब खेत में काम कर रहे किसान की गाज गिरने से मृत्यु हुई है। पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंचकर घायलों को तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया दिया गया है और वहां पर इलाज किया जा रहा है। जबकि सुखदेव साहू का पंचनामा कार्रवाई कर शव मार्चयूरी भेज दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 14, 2026“रेरा” ने नमन गोयल के प्रोजेक्ट का पहले विकास अनुमति निरस्त किया अब पंजीयन भी कर दिया निरस्त
बिलासपुरOctober 14, 2026क्यूआर कोड से साइबर ठगी, दो युवक गिरफ्तार, प्रदेशभर में 45 लोगों का कर चुके है शिकार
बिलासपुरOctober 13, 2026कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, केशरवानी के नेतृत्व में उठाए गए सड़क, पानी, बिजली और प्रशासनिक आतंकवाद के मुद्दे
बिलासपुरOctober 13, 2026भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार, हत्या का कारण जानकर रह जाएंगे हैरान, पढ़े खबर …
