बिलासपुर। विद्युत सब स्टेशन के आपरेटर से मारपीट की घटना से विद्युत ठेका श्रमिक संघ के सदस्यों में भारी आक्रोश है। संघ के सदस्यों ने गांव में शांति मार्च किया और थाने का घेराव किया।
छ.ग. विद्युत ठेका श्रमिक संघ मुंगेली जिला के सभी 33/11 kv सब स्टेशन ऑपरेटरो ने बेलपान ऑपरेटर महेश कौसिक के साथ हुवें मारपीट लेकर मोर्चा खोल दिया। संघ ने मारपीट कि घटना कड़ी निंदा है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि हम सभी विद्युत कर्मचारी भी इस राष्ट्र निर्माण के सजग प्रहरी है। जब सबस्टेशन ऑपरेटर रात भर जगते हैं, तब जाके रात भर गांव वाले चैन से सोते हैं और उनके साथ मारपीट हो रहा है। ये बहुत ही निंदनीय है। सभी ऑपरेटरों ने संघठन के माध्यम से बेलपान सबस्टेशन में मीटिंग आयोजित कर, गांव में शांति रैली किया। परिजनों के साथ मुलाक़ात कर उनका हौसला बढ़ाया।
संगठन के द्वारा अपराधी के खिलाफ अभी तक किसी प्रकार के कार्यवाही नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए तखतपुर थाना का घेराव किया और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और भविष्य में किसी प्रकार का निंदनीय घटना ना हो इस पर त्वरित कार्यवाही की मांग की। इस अवसर पर मुकेश मरावी (प्रदेश उपाध्यक्ष), जिलाध्यक्ष- निलेश साहू, तखतपुर ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद गन्धर्व, संजय यादव, रिखीराम साहू, संजय वर्मा, श्रवण वर्मा, पराग राजपूत, मनोज जायसवाल, फुलेश्वर, प्रदीप विश्वकर्मा, सूरज, रामफल, रतन जायसवाल, सुमंत, ब्राम्हानंद, रवि ध्रुव, ओमकार राजपूत, सुशील, वाशु, रंजीत मार्को, अजेश साहू, जीतेन्द्र रजक, विवेक पांडे, यशपाल यादव, ईश्वर ध्रुव, महेश कौसिक, रवि साहू, मनोज निर्गुण, महावीर ध्रुव, सुरेश साहू, मानस, दिग्विजय, दुर्गा, तमाम कर्मचारी उपस्थित हुवें।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedMay 28, 2026पुलिस ने 3 डीजल चोरों को किया गिरफ्तार, हाइवे किनारे खड़ी वाहनों को बनाते थे निशाना
बिलासपुरMay 27, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोल डिपो सील, 1500 मीट्रिक टन कोयला जप्त, लोडर, JCB और हाइवा समेत 9 गाड़ियां भी जप्त
बिलासपुरMay 27, 2026मोटरसाइकल हटाने को लेकर जानलेवा हमला, दो आरोपी फरार
बिलासपुरMay 27, 2026तखतपुर रोड में सड़क हादसा, एडिशनल एसपी के चाचा की मौत, तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर
