बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी डी के कौशिक ने कोटा BEO कार्यालय में पदस्थ लेखापाल को निलंबित कर दिया है। उसके ऊपर कार्य में लापरवाही और आर्थिक अनियमितता की शिकायतें थे। DEO ने यह कार्रवाई BEO के प्रतिवेदन पर किया है।
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोटा में पदस्थ लेखापाल राजेश कुमार प्रताप के द्वारा लगातार वित्तीय अयिमितता बरतने पर बीईओ कोटा के प्रतिवेदन पर जिला शिक्षा अधिकारी ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस आशय का आदेश जारी किया है। लेखापाल राजेश कुमार प्रताप को अनियमितताओं के संबंध में जवाब व स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे किन्तु उनके द्वारा स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करते हुए अपने कार्य व्यवहार में परिवर्तन नहीं किया गया। सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत लेखापाल के विरूद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई। लेखापाल राजेश कुमार प्रताप का निलंबन कार्यकाल में मुख्यालय कार्यालय प्राचार्य शा0उ0मा0शा0 शहीद नूतन, रतनपुर में निर्धारित किया गया है एवं उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 14, 2026“रेरा” ने नमन गोयल के प्रोजेक्ट का पहले विकास अनुमति निरस्त किया अब पंजीयन भी कर दिया निरस्त
बिलासपुरOctober 14, 2026क्यूआर कोड से साइबर ठगी, दो युवक गिरफ्तार, प्रदेशभर में 45 लोगों का कर चुके है शिकार
बिलासपुरOctober 13, 2026कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, केशरवानी के नेतृत्व में उठाए गए सड़क, पानी, बिजली और प्रशासनिक आतंकवाद के मुद्दे
बिलासपुरOctober 13, 2026भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार, हत्या का कारण जानकर रह जाएंगे हैरान, पढ़े खबर …
