बिलासपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय चुनावी दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। वे 28 और 29 अक्तूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 28 अक्तूबर को कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बड़ी घोषणा की और कहा कि छत्तीसगढ़ में फिर सरकार बनी तो KG से लेकर PG तक की शिक्षा फ्री मिलेगी।
बस्तर के कोंडागांव में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हिंदी, अंग्रेजी के अलावा छत्तीसगढ़ी में भी मुफ्त शिक्षा देगी। राहुल गांधी ने इस दौरान बीजेपी नेताओं की ओर इशारा किया जो हिंदी को बढ़ावा देने की वकालत करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं के ज्यादातर बच्चे अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में पढ़ते हैं।राहुल गांधी ने ऐलान किया कि जंगलों से आदिवासियों द्वारा एकत्र किए गए तेंदू पत्ते (बीड़ी पत्ते) की बिक्री मूल्य 2,500 रुपये से बढ़कर 4,000 रुपये प्रति मानक बोरा की जाएगी। इसके अलावा कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों में सत्ता में बरकरार रहती है तो अन्य लघु वन उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 10 रुपये बढ़ाया जाएगा। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आपके साथ बीजेपी अन्याय कर रही है। पहला कदम आपके लिए जाति गणना है , उसके बाद पूरे देश को पता चल जाएगा ओबीसी की जनसंख्या कितनी है। राहुल ने कहा कि प्रेस वाले कभी सवाल नहीं पूछ सकते, मीडिया के लोगों से राहुल ने कहा कि आप सवाल पूछिए मोदी जी आप जाति गणना से क्यो डरते हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जैसे ही दुबारा सरकार में आएगी हम जाती गणना कराएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि किसान की जेब मे पैसा आता है उस पेसा का इस्तेमाल वो गांव में करता है, गांव की अर्थव्यवस्था बनती है। अडानी विदेशों में खर्चा करता है मकान खरीदता है। राहुल गांधी ने कहा कि बिजली बिल हमने हाफ किया कि आपका पैसा बचे। बीजेपी के लोग कहते है पिछड़ों की सरकार चलाते हैं, ओबीसी की सरकार चलाते हैं अच्छा ओबीसी की सरकार चलाते है तो जाती गणना से क्यो डरते हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि मोदी जी अपने भाषण में जाति गणना की बात क्यो नहीं करते। आज के हिंदुस्तान में जितनी भागीदारी ओबीसी वर्ग की होनी चाहिए नहीं है, देश के ओबीसी युवाओं को ये बात छुपाना चाहते हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 10, 2026महिला को टोनही बोलने वाली एक महिला और एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिलासपुरApril 10, 2026देश की जनता को पता है.. कौन भ्रष्ट है और कौन नहीं, खेड़ा के आरोप लगाने से कोई भ्रष्ट नहीं हो जाता – तोखन
बिलासपुरApril 9, 2026बेसमेंट में चल रहा था सर्विसिंग सेंटर, कोचिंग सेन्टर और गोदाम, तीन बिल्डिंग के पार्किंग को किया सील
बिलासपुरApril 9, 2026निगम कमिश्नर ने विभागीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों को दिया नोटिस
