बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर सभी एसडीएम‘स आज अपने इलाके की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था देखी और मरीजों एवं ग्रामीणों के हित में इनमें और सुधार किये जाने के निर्देश दिए। मरीजों के साथ संवेदनशील एवं मानवीयता पूर्ण बर्ताव करने के निर्देश भी अस्पताल प्रबंधन को दिए।
एसडीएम बिल्हा हरिओम द्विवेदी ने बिल्हा सामुदायिक केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य रूप से अस्पताल में लगे मेडिकल उपकरणों के उपयोग, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया। श्री द्विवेदी ने अस्पतालों मेें डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी चार्ट का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने भोजन मेनू का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा है। उन्होंने चेकलिस्ट के अनुरूप अस्पताल की जांच कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी है। कोटा एसडीएम अमित सिन्हा ने रतनपुर एवं कोटा के सामुदायिक अस्पताल के निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। ओपीडी पर्ची ऑनलाईन काटने को कहा है। उन्होंने कुछ मरीजों से चर्चा कर उपलब्ध कराई जा रही इलाज के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पैथोलॉजी लैब एवं एक्स रे रजिस्टर संधारण का भी अवलोकन किया। तखतपुर एसडीएम सूरज साहू ने तखतपुर सामुदायिक अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी से नदारद पाये गये कुछ डॉक्टर एवं कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस जारी करने को कहा है। मरीजों से चर्चा करने पर इलाज संतोषप्रद होना बताया। मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था मापदण्डों के अनुरूप पाई गई। मस्तुरी एसडीएम बजरंग वर्मा ने मस्तुरी सामुदायिक अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने भी मरीजों के हित में जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
बिलासपुरJuly 24, 2026धार्मिक यात्रा में गए व्यापारी के घर सेंधमारी, लाखों के गहने और नगदी पार
बिलासपुरJuly 22, 2026निष्क्रिय और डरपोक विधायक है अमर, न सदन में सवाल पूछता है न सड़क की लड़ाई लड़ता है – शैलेश
