बिलासपुर। सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सिलेंडर में 5 सौ रुपए सब्सिडी देने की घोषणा की और शैलेश पांडेय इस मुद्दे को लेकर आज जनता की बीच पहुंच गए। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने चार सौ रुपए में मिलने वाले सिलेंडर को 12 सौ रुपए तक पहुंचा दिया जबकि कांग्रेस ने लोगों को राहत पहुंचाने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि हर सिलेंडर के पीछे माताओं और बहनों का पांच सौ रुपए बचेगा।
नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी प्रचार प्रसार तेज हो गई है। नेता घर घर जाकर मतदाताओं को रिझाने में जुट गए है। इसी बीच प्रियंका गांधी की सभा और उसमे हुई घोषणा ने कांग्रेस प्रत्याशियों में जोश भर दिया है। कांग्रेस के सारे प्रत्याशी सिलेंडर में 500 सौ रुपए की सब्सिडी की घोषणा को लेकर जनता के बीच जाने लगे है विशेषकर महिलाओं को इसकी जानकारी प्राथमिकता के साथ दे रहे है। इसी बीच बिलासपुर से कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडेय ने एक बयान जारी कर कहा हैं की कांग्रेस ने जो रसोई गैस सिलेंडर में 5 सौ रुपए सब्सिडी की घोषणा की है उससे बिलासपुर जिले के 4 लाख 91 हजार 355 उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। जबकि पूरे प्रदेश में 59 लाख 1280 रसोई गैस उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को यह महंगाई दिखाई नहीं दे रही है, ये लोगों को धर्म की आड़ में लडाने का काम कर रहे हैं। सिलेंडर, डीजल, पेट्रोल आदि के मूल्य वृद्धि पर भाजपा के नेता किसी भी प्रकार की चर्चा करना पसंद ही नहीं करते। प्रियंका गांधी ने महिलाओं के इस दुख दर्द को महसूस करते हुए छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए रसोई गैस के सिलेंडर में 500 रुपए की सब्सिडी देने का ऐलान कर महिलाओं का दिल जीत लिया है। बिलासपुर शहर की महिलाएं भी प्रियंका गांधी की घोषणा से गदगद हैं और वह भारतीय जनता पार्टी के झूठे आरोपों औरवाडो के जाल में नहीं फंसने वाली है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
