भिलाई। स्टील प्लांट के दफ्तर में महिला अधिकारी ने जमकर तांडव मचाया है। ट्रेनी के सिर पर टिफिन मारा, कंप्यूटर, प्रिंटर, सीटीटीवी कैमरे तोड़े, कर्मचारियों के टेबल में रखे दस्तावेजों में पानी भी डाल दिया। ये पूरी घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।
एशिया के सबसे बड़े भिलाई स्टील प्लांट में एक महिला अधिकारी ने अपने ऑफिस में जमकर बवाल मचाया। इस्पात भवन में महिला अधिकारी के द्वारा किए गए उत्पात का वीडियो फुटेज सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे एजीएम (असिस्टेंट जनरल मैनेजर) प्रियंका होरा ऑफिस के अंदर जमकर हंगामा करती नजर आ रही हैं। महिला अधिकारी ने दफ्तर में रखे कंप्यूटर, प्रिंटर, सीटीटीवी कैमरे को तोड़ती नजर आ रही हैं। वहीं टेबल में रखे दस्तावेजों में पानी डाल रही है। विडंबना तो ये है कि सारी हरकतों को कर्मचारी मूक दर्शक बनकर देखते रहे। इतना ही नहीं महिला अधिकारी ने महिला ट्रेनी के सिर पर टिफिन फेंककर हमला भी आया। घटना की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ के महिला जवानों को बुलाया गया तो महिला अधिकारी ने सीआईएसएफ के महिला कांस्टेबल के साथ भी बदतमीजी की। महिला अधिकारी के उत्पात से दहशत में आए सह कर्मियों ने इसकी शिकायत इस्पात मंत्रालय सहित उच्च अधिकारियों से की है। वीडियो वायरल होने के बाद भिलाई इस्पात संयंत्र ने महिला अधिकारी को सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि बीएसपी की एजीएम प्रियंका होरा ने 2021 में भी इसी तरह का उत्पात मचाई थी, लेकिन उस वक्त इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला अधिकारी का पति भी बीएसपी में अधिकारी है। लेकिन वह अपने पति के साथ नहीं रहती है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
