

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने नई भर्ती के लिए 242 पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इस बार अलग अलग विभागों के निरीक्षकों के पद ज्यादा है। डिप्टी कलेक्टर के मात्र 8 पद के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। जबकि DSP का एक भी पद नहीं है। विज्ञापन में आयोग ने परीक्षा की तारीख भी तय कर दी है। आवेदन एक दिसंबर से लिए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की तरफ से कुल 242 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इनमें डिप्टी कलेक्टर, जेल सुपरिंटेंडेंट, राज्य वित्त सेवा अधिकारी, आबकारी अधिकारी और खाद्य अधिकारी जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा डीएसपी के लिए कोई पद नहीं निकली गई है। विज्ञापन के अनुसार सबसे अधिक सहकारीता निरीक्षक के 44 पद निकाले गए हैं। जबकि नायब तहसीलदार के 42, राज्य कर निरीक्षक के 34 पदों पर भर्ती होगी। डिप्टी कलेक्टर के 8, राज्य वित्त सेवा अधिकारी के 6 पद, सहायक पंजीयक के 14, जिला सेनानी के 11, जिला आबकारी अधिकारी के 11, आदिम जाती विकास विभाग में 10 पदों पर भर्ती निकली है।
राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने साल 2023 के राज्य सेवा की परीक्षाओं को लेकर पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रीलिम्स परीक्षा 11 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए भी संभावित तारीखों का ऐलान किया है। मेन्स परीक्षा की संभावित तारीखों की बात करें तो इसे जून में तय किया जा सकता है। संभवतः 13, 14, 15, 16 जून 2024 को मेन्स परीक्षा होगी।
00 आवेदन करना होगा ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत एक दिसंबर 2023 दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और 30 दिसंबर 2023 रात्रि 11.59 बजे तक कैंडिडेट्स आवेदन भर सकते हैं। इस लिहाज से आवेदकों को आवेदन करने के लिए 30 दिन का समय मिलेगा। अन्य माध्यमों से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 2026सूर्य उगते ही अरपा में उतरी आस्था, 36 घंटे के तप का हुआ पारण, छठ घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, उगते सूर्य को दिया किया अर्घ्य
बिलासपुरNovember 16, 2026यूनिवर्सिटी कैंपस में मुख्यमंत्री ने किया भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, कहा – जनजातीय गौरव, स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम के थे महानायक
बिलासपुरNovember 15, 2026अरपा तट पर आस्था का ऐसा उजास, छठी मैया के जयकारे से गूंज उठा आसमान, छठ व्रतियों का का उमड़ा जन सैलाब
बिलासपुरNovember 14, 2026श्रमदान से चमका तोरवा छठ घाट, 1 किमी घाट पर गूंजी सेवा की झाड़ू, खरना कर व्रतियों ने शुरू की 36 घंटे का निर्जला व्रत
