जयपुर। राजस्थान में शराब का ठेका लेने के लिए महिला ने 510 करोड़ रुपए की बोली लगाई है। यह नीलामी 72 लाख से शुरू हुई थी। यही नही दोनों महिलाओं के बीच ठेका लेने के लिए इतनी प्रतिस्पर्धा थी कि सुबह 11 बजे नीलामी शुरू हुई थी जो रात के 2 बजे जाकर खत्म हुई। दुकान के लिए 510 करोड़ रुपये की बोली लगाने वाली महिला हनुमानगढ़ के कुईंया गांव की रहने वाली है।

राजस्थान के हनुमानगढ़ से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। राजस्थान में जारी शराब की दुकान की ऑनलाइन नीलामी में हनुमानगढ़ की एक महिला ने 510 करोड़ रुपये की बोली लगाकर सभी हैरान कर दिया है। महिला ने जिस दुकान के लिए 510 करोड़ रुपये की बोली लगाई है, उसकी बोली 72 लाख रुपये से शुरू हुई थी। इस दुकान के लिए सुबह 11 बजे नीलामी शुरू हुई थी जो रात के 2 बजे जाकर 510 करोड़ रुपये पर खत्म हुई। दुकान के लिए 510 करोड़ रुपये की बोली लगाने वाली महिला हनुमानगढ़ के कुईंया गांव की रहने वाली है। पिछले साल इस दुकान का ठेका 65 लाख के आस पास हुआ था। बताया जा रहा है कि महिला का नाम किरण कंवर है। दुकान के लिए दूसरी सबसे बड़ी बोली लगाने वाली भी एक महिला ही है और किरण तंवर की ही रिश्तेदार है। इस महिला का नाम प्रियंका कंवर है। दरअसल शराब की दुकान लेने के लिए दोनों महिलाओं में होड़ लग गई थी, जिसकी वजह से इसकी बोली 510 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। खबरों की मानें तो राजस्थान में अभी तक किसी भी शराब के ठेके के लिए इतनी बड़ी बोली नहीं लगाई गई है। राजस्थान का आबकारी विभाग भी इस मामले को लेकर पूरी तरह से हैरान है। अधिकारियों को भी शराब की दुकान के लिए लगाई गई इतनी बड़ी बोली पर भरोसा नहीं है। हालांकि, नियमों के मुताबिक विभाग ने किरण कंवर को दुकान अलॉट करने के लिए आधिकारिक लेटर भी जारी कर दिया है। इसके साथ ही अधिकारियों ने किरण कंवर को दुकान के लिए कुल कीमत का दो फीसदी जमा करने के लिए कहा है। यदि किसी भी वजह से किरण अब 510 करोड़ रुपये में यह दुकान नहीं खरीदती हैं तो उन्हें भविष्य के लिए इस नीलामी में ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। बताते चलें कि वसुंधरा राजे सरकार ने शराब की दुकान के लिए धांधली को बंद करने के लिए नीलामी के बजाए लॉटरी सिस्टम शुरू किया था। लेकिन अशोक गहलोत ने एक बार फिर नीलामी सिस्टम को शुरू कर दिया है। नीलामी सिस्टम से सरकार को मोटा मुनाफा होता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
