जांजगीर-चांपा। सिवनी के शासकीय शराब दुकान में हुए दो सुरक्षा गार्ड यदुनंदन पटेल एवं जयकुमार सूर्यवंशी की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। आरोपियों ने योजना बनाकर टंगिया से हमलाकर सुरक्षा गार्डों की निर्मम हत्या की थी। इस मामले में 3 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने एक राय होकर शासकीय शराब दुकान में लूट करने के नियत से दोनो गार्डो की हत्या की। घटना करने वाले आरोपी आसपास के क्षेत्र से परिचित थे। उनकी शराब दुकान के कर्मचारी एवं गार्डो से पूर्व से ही पहचान थी। घटना को अंजाम देने से पहले शराब दुकान में रहने वाले कुत्तों को आरोपियों ने बिस्किट खिलाकर दूर ले गए। इसी बीच शिवशंकर साहिस ने दोनो गार्डों को टांगिया मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शराब दुकान का ताला टंगिये से तोडने लगे। इसी बीच एक व्यक्ति शराब के नशें में आया तो मुन्ना सहिस उसे पकडकर वापस लेजाकर रोड़ की तरफ छोड़ दिया। इसके बाद पुनः आकर ताला तोड़ा और अंदर घुसकर कांउटर के पास रखे पैसों को चुरा लिया और अंग्रेजी शराब दुकान का भी ताला तोड़कर अंग्रेजी शराब दुकान से 2 नग ब्लैक डॉग चुरा लिया। इसके बाद आरोपी वहॉ से वापस अपने घर आ गये। घटना कारित करते समय घटना में प्रयुक्त टंगिया, पाना, नकाब को अपने घर में लाकर छुपा दिया। शराब को धीरे-धीरे पी गये व चुराये पैसों केा खर्च करते रहे। इस बीच वह जिला सक्ती के डभरा क्षेत्र में तथा उसका पुत्र कृष्णा बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में एवं पत्नी माला सिवनी में निवास करने लगी। गौरतलब है कि थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिवनी के शासकीय शराब दुकान में दिनांक 04-05.11.2023 दिन शनिवार रविवार की दरमियानी रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा शराब दुकान के सुरक्षा में लगे दो सुरक्षा गार्ड 01. यदुनंदन पटेल पिता लक्ष्मीप्रसाद पटेल उम्र 28 साल साकिन हथनेवरा 02. जयकुमार सूर्यवंशी पिता घासीराम सूर्यवंशी उम्र 35 साल साकिन पिसौद थाना चाम्पा की हत्या कर दी गई थी। आरोपी चेहरे में नकाब पहनकर टंगिया से निर्दयता पूर्वक सिर में प्रहार कर हत्या की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद शासकीय शराब दुकान का ताला तोड़कर नगदी रकम व शराब चोरी करके फरार हो गए थे। इसकी सूचना चाम्पा पुलिस को मिलने पर तत्काल घटनास्थल सिवनी पहुॅचकर अज्ञात आरोपियो की पतासाजी के लिए फॉरेंसिक विभाग, डॉग स्कॉड, अंगुल चिन्ह विशेषज्ञयों को सूचना देकर बुलाया गया। सभी विभागों के विशेषज्ञ घटनास्थल का निरीक्षण कर मर्ग पंचनामा कार्यवाही पूर्ण कर मृतकों का पीएम कराया गया। शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चाम्पा में अपराध धारा 302, 460 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। सभी आरोपीयों का पृथक-पृथक मेमोरण्डम दर्ज किया गया व घटना में प्रयुक्त हथियार, पाना, नकाब, पहने कपड़े, ताला, चुराई गई शराब की खाली बोतल व रू. 4500/- नगदी रकम को समक्ष गवाहन जप्त किया गया। घटना में प्रयुक्त टंगिया, पाना, काला नकाब, पहने कपड़े, ताला, चुराई गई शराब की खाली बोतल व रू. 4500 /- नगदी रकम अन्य सामाग्री जप्त किया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों के विरूद्ध थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 537/2023 धारा 302, 460, 120बी, 34 भादवि के तहत् अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी-
01. शिवशंकर उर्फ मुन्ना सहिस पिता सहनी राम चौहान
02. कृष्णा सहिस पिता अजय सहिस उम्र 21 साल
03. श्रीमती मंगली सहिस उर्फ माला सहिस पति शिवशंकर उर्फ मुन्ना सहिस उम्र 45 साल साकिनान सुखरी फाटक के पास सिवनी मंडी के पीछे सिवनी थाना चाम्पा जिलाजांजगीर चाम्पा ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
बिलासपुरMarch 18, 2026बाघ और तेंदुआ के शिकार में डिप्टी रेंजर समेत 9 शिकारी गिरफ्तार, खाल और नाख़ून जप्त
बिलासपुरMarch 18, 2026गैस सिलेंडर की कालाबाजारी : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 365 सिलेंडर जप्त
UncategorizedMarch 17, 2026SDM ने बेजा कब्जा के अपिल आवेदन को किया खारिज, हाईकोर्ट के निर्देशों का हुआ पालन, कोटवारी जमीनों पर दुकान- मकान बनाकर बेचने वाले भू माफियाओं में हड़कंप
